स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

GNM Admission 2025: GNM नर्सिंग एडमिशन 2025: ऑनलाइन फॉर्म 1 अगस्त से

राजस्थान GNM नर्सिंग प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक। पात्रता, आयु सीमा, फीस, कोर्स डिटेल्स यहाँ पढ़ें।

GNM Admission 2025: GNM नर्सिंग एडमिशन 2025: ऑनलाइन फॉर्म 1 अगस्त से

Rajasthan GNM नर्सिंग एडमिशन 2025: ऑनलाइन फॉर्म 1 अगस्त से

राजस्थान सरकार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) 3 वर्षीय डिप्लोमा कोर्स सत्र 2025-26 में प्रवेश हेतु विस्तृत अधिसूचना जारी की गई है। इस कोर्स में 6 माह की इंटर्नशिप भी शामिल है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से 1 अगस्त 2025 सुबह 10:00 बजे से 15 अगस्त 2025 रात 12:00 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे।

Rajasthan GNM प्रमुख जानकारी

विवरण जानकारी
कोर्स का नाम GNM - जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (3 वर्ष + 6 माह की इंटर्नशिप सहित)
सत्र 2025-26
कहाँ लागू राजकीय एवं निजी क्षेत्र की नर्सिंग संस्थाएं (राजस्थान राज्य में)
लिंग केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए
ऑनलाइन आवेदन शुरू 01 अगस्त 2025, प्रात: 10:00 बजे
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 15 अगस्त 2025 (मध्यरात्रि तक)
आवेदन शुल्क सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / एमबीसी: ₹220
एससी / एसटी / अनुसूचित जनजाति: ₹110
भुगतान केवल ई-मित्र/CSC के माध्यम से ही मान्य
शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10+2 पास
जीव विज्ञान समूह (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी) को प्राथमिकता
अन्य विषयों वाले अभ्यर्थी केवल आरक्षित वर्ग (SC) के लिए पात्र
आयु सीमा न्यूनतम: 17 वर्ष
अधिकतम: 34 वर्ष (महिला अभ्यर्थियों हेतु)
एससी / एसटी को 5 वर्ष की छूट
आरक्षण ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए 40% आरक्षण
अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 35% आरक्षण
चयन प्रक्रिया 12वीं कक्षा के अंकों पर आधारित मेरिट सूची द्वारा चयन

Rajasthan GNM शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 होना अनिवार्य है।
  • जिन अभ्यर्थियों ने जीवविज्ञान (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) विषयों से 12वीं पास की है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
  • यदि जीवविज्ञान नहीं है, तो अन्य विषय वाले अभ्यर्थियों का चयन अनुसूचित जाति हेतु किया जाएगा।

Rajasthan GNM आयु सीमा (दिनांक 31.12.2025 के अनुसार)

  • न्यूनतम आयु: 17 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 34 वर्ष (महिला उम्मीदवारों हेतु)
  • एससी / एसटी वर्ग को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट

Rajasthan GNM आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एमबीसी वर्ग: ₹220/-
  • एससी, एसटी, अनुसूचित जनजाति: ₹110/-
  • फीस का भुगतान ई-मित्र या सीएससी नेटवर्क के माध्यम से करना होगा।

Rajasthan GNM आरक्षण नीति

  • ओबीसी, एमबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को 40% आरक्षण।
  • एससी, एसटी वर्ग को 35% आरक्षण।

Rajasthan GNM आवश्यक दस्तावेज

  • 10वीं व 12वीं की मार्कशीट
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आवासीय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • आधार कार्ड

Rajasthan GNM आवेदन प्रक्रिया

  1. आधिकारिक वेबसाइट या https://sso.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉगिन करें।
  2. ई-मित्र पोर्टल के माध्यम से “GNM Admission 2025” सेवा चुनें।
  3. ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें व आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  4. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  5. आवेदन की रसीद सेव कर लें।

Rajasthan GNM Important Links