स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

ANM Admission 2025: ऑफलाइन फॉर्म 15 से 30 जुलाई तक

राजस्थान ANM (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) प्रशिक्षण सत्र 2025-26 हेतु ऑफलाइन आवेदन 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक। आयु, योग्यता, सीट और आरक्षण की जानकार...

ANM Admission 2025: ऑफलाइन फॉर्म 15 से 30 जुलाई तक

Rajasthan ANM Admission 2025: ऑफलाइन फॉर्म 15 से 30 जुलाई तक

राजस्थान सरकार, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के 2 वर्षीय प्रशिक्षण सत्र 2025-26 हेतु राजकीय प्रशिक्षण केंद्रों में प्रवेश के लिए 15 जुलाई 2025 से 30 जुलाई 2025 (शाम 6:00 बजे तक) ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Rajasthan ANM मुख्य जानकारी

विवरण जानकारी
कोर्स का नाम महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM)
कोर्स अवधि 2 वर्ष
आवेदन प्रकार केवल ऑफलाइन
आवेदन प्रारंभ 15 जुलाई 2025
आवेदन अंतिम तिथि 30 जुलाई 2025 (शाम 6:00 बजे तक)
शैक्षणिक योग्यता राजस्थान बोर्ड या समकक्ष बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण
आयु सीमा (31.12.2025 को) न्यूनतम: 17 वर्ष
अधिकतम: 34 वर्ष
SC/ST/OBC को अधिकतम सीमा में 5 वर्ष की छूट (अर्थात 39 वर्ष)
सीटों की संख्या कुल 1650 सीट
लिंग केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए
आरक्षण OBC: 21%
SC: 16%
ST: 12%
EWS: 10%
विशेष आरक्षण नियमानुसार लागू
चयन प्रक्रिया 12वीं अंकों पर आधारित मेरिट

ANM Admission 2025 आवेदन कैसे करें?

  1. प्रशिक्षण केंद्र से ऑफलाइन फॉर्म प्राप्त करें या वेबसाइट से डाउनलोड करें (यदि उपलब्ध हो)।
  2. सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें:
    • 10वीं व 12वीं की अंकतालिका
    • जन्म प्रमाण पत्र
    • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
    • निवास प्रमाण पत्र
    • पासपोर्ट साइज फोटो
  3. पूर्ण रूप से भरा हुआ फॉर्म संबंधित प्रशिक्षण केंद्र में जमा करें।

नोट: यह कोर्स केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए है। पुरुषों के लिए प्रवेश मान्य नहीं है।

Rajasthan ANM Important Links