21 अगस्त 2024 को पूरे देश में भारत बंद का ऐलान किया गया है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) आरक्षण में क्रीमी लेयर श्रेणी को लागू करने के लिए 01 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते भारत बंद का ऐलान किया गया है।
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति समेत कई संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है। भारत बंद के ऐलान के साथ ही सभी के मन में कई सवाल हैं- भारत बंद क्यों है, भारत बंद के चलते क्या बंद रहेगा, भारत बंद के दिन क्या खुला रहेगा
21 अगस्त को भारत बंद क्यों है ?
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) आरक्षण में क्रीमी लेयर पर अपना फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, "सभी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) एक ही वर्ग नहीं हैं। कुछ जातियां ज़्यादा पिछड़ी हो सकती हैं। उदाहरण के लिए- सीवर साफ़ करने वाले और बुनकर। ये दोनों जातियाँ एससी में आती हैं, लेकिन इस जाति के लोग दूसरों की तुलना में ज़्यादा पिछड़े हैं। इन लोगों के उत्थान के लिए राज्य सरकारें एससी-एसटी आरक्षण को उप-वर्गीकृत कर सकती हैं और अलग कोटा तय कर सकती हैं। ऐसा करना संविधान के अनुच्छेद 341 के ख़िलाफ़ नहीं है।"
21 अगस्त भारत बंद: क्या रहेगा बंद, क्या खुला रहेगा
स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थान: 21 अगस्त को भारत बंद के चलते राज्य के कई जिलों में स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। इस दौरान सभी सरकारी और निजी संस्थान बंद रहेंगे। आप अपने संस्थान प्रमुख से स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में छुट्टियों की जानकारी ले सकते हैं।
परिवहन: हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि, भारत बंद के दौरान संगठनों द्वारा परिवहन के साधनों को रोका जा सकता है। भारी भीड़ के कारण यातायात जाम होने की भी संभावना है।
बाजार और दुकानें: भारत बंद को सफल बनाने के लिए आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति व्यापारिक संगठनों से बाजार और दुकानें बंद रखने की अपील कर रही है। हालांकि, बाजार और दुकानें बंद रहेंगी या खुली रहेंगी, इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
पेट्रोल पंप: भारत बंद के दौरान कई जिलों में पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। कई जिलों में आवश्यक सेवाओं के चलते पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। पेट्रोल पंप खुला है या बंद है, यह जानने के लिए आप अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर जा सकते हैं।
सरकारी कार्यालय और बैंक: सरकारी कार्यालय और बैंक बंद या खुले रहने की कोई सूचना नहीं है।
आपातकालीन सेवाएं: एम्बुलेंस, अस्पताल, पानी और बिजली जैसी आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |