स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

RPSC ASO Recruitment 2025: 64 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

RPSC ASO Recruitment 2025: आरपीएससी ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी के 64 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जानें आवेदन तिथि, योग्यता, फीस,...

RPSC ASO Recruitment 2025: 64 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO) के 64 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक एवं योग्य महिला और पुरुष अभ्यर्थी 30 जुलाई से 13 अगस्त 2025 तक SSO पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती आर्थिक एवं सांख्यिकीय विभाग के अंतर्गत की जा रही है। पहले इस भर्ती के लिए 41 पद थे, लेकिन अब पदों की संख्या बढ़ाकर 64 कर दी गई है, इसलिए आवेदन फॉर्म को दोबारा खोला गया है।

RPSC ASO Recruitment 2025 Overview

विभाग का नाम राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नाम सहायक सांख्यिकी अधिकारी (ASO)
कुल पद 64
विज्ञापन संख्या 09/2024-25
वेतन पे मैट्रिक्स लेवल 11 (ग्रेड पे ₹4200)
आवेदन मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC ASO Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 30 जुलाई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अगस्त 2025 (रात्रि 12:00 बजे)
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 13 अगस्त 2025

RPSC ASO Recruitment 2025 पदों का विवरण (Vacancy Details)

कुल 64 पदों का वर्गवार वितरण नीचे दिया गया है:

  • गैर अनुसूचित क्षेत्र: 51 पद
  • — सामान्य: 12 | SC: 10 | ST: 7 | OBC: 11 | MBC: 6 | EWS: 5
  • अनुसूचित क्षेत्र: 13 पद
  • — सामान्य: 1 | ST: 12

RPSC ASO Recruitment 2025 आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य/दूसरे राज्य के अभ्यर्थी: ₹600
  • OBC/SC/ST/EWS/सहरिया वर्ग: ₹400
  • दिव्यांग अभ्यर्थी: ₹400
  • पहले से एक बार पंजीयन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा शुल्क नहीं देना होगा।

RPSC ASO Recruitment 2025 आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (1 जनवरी 2026 को आधार मानकर)
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट
  • सभी वर्गों को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट

RPSC ASO Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • गणित, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र या वाणिज्य में सेकंड क्लास मास्टर डिग्री
  • या उपरोक्त में से किसी एक विषय में मास्टर डिग्री + सांख्यिकी में एक वर्षीय डिप्लोमा
  • साथ ही RSCIT या समकक्ष कंप्यूटर कोर्स अनिवार्य

RPSC ASO Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. लिखित परीक्षा
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. मेडिकल परीक्षण
  4. फाइनल मेरिट लिस्ट

RPSC ASO Recruitment 2025 आवेदन कैसे करें (How to Apply)

  1. RPSC की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. News & Events सेक्शन में RPSC ASO Recruitment 2025 नोटिफिकेशन देखें।
  3. SSO पोर्टल पर लॉगिन करें: sso.rajasthan.gov.in
  4. Recruitment पोर्टल में जाकर "Apply Now" पर क्लिक करें।
  5. सभी जानकारियाँ सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज, फोटो व सिग्नेचर अपलोड करें।
  6. शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट कर दें।
  7. आवेदन की प्रिंट कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।