Rajasthan Government Social Media Advertisement Scheme 2023
आप यूट्यूब, फेसबुक, ट्विटर या इंस्टाग्राम का प्रयोग करते हैं और आपके पास न्यूनतम 10000 फॉलोअर्स भी हैं तब भी आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इससे ज्यादा फॉलोअर्स होने पर आपको पांच लाख रुपए प्रतिमाह तक दिए जाएंगे। आप यूट्यूब पर वीडियो एवं थंबनेल, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर रील या पोस्ट, ट्विटर पर ट्वीट करके रुपए कमा सकते हैं। अभी तक आप सोशल मीडिया का यूज़ अपने दोस्तों से जुड़ाव रखने और अपने मनोरंजन के लिए करते थे। लेकिन अब सरकार सोशल मीडिया की सहायता से पैसे कमाने का शानदार अवसर दे रही है। अभी तक सरकार प्रिंट मीडिया और टेलीविजन मीडिया को ही विज्ञापन देती थी। लेकिन राजस्थान सरकार द्वारा बढ़ते सोशल मीडिया के प्रभाव को देखते हुए सोशल मीडिया पर विज्ञापन चलाने वालों को भी मौका दिया गया है। इस योजना की पूरी जानकारी हम आपको नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को सब्सक्राइब या फॉलोअर्स के आधार पर चार श्रेणियों में बांटा गया है
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक टि्वटर इंस्टाग्राम और युटुब इत्यादि के अकाउंट होल्डर/ संचालक/ सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स का विभाजन चार श्रेणियों A, B, C और D में किया जाएगा।
- श्रेणी A : इसमें न्यूनतम 10 लाख सब्सक्राइब या फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आएंगे।
- श्रेणी B : इसमें न्यूनतम 5 लाख सब्सक्राइब या फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रखे गए हैं।
- श्रेणी C : इसमें न्यूनतम 1 लाख सब्सक्राइब या फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म शामिल होंगे।
- श्रेणी D : इसमें न्यूनतम 10000 सब्सक्राइबर या फॉलोअर्स वाले सोशल मीडिया अकाउंट शामिल होंगे।
Rajasthan Government Social Media Advertisement Scheme 2023 विज्ञापन दरें
विभाग द्वारा विज्ञापन जारी किए जाने के लिए दर निम्न प्रकार तय की गई है:
यूट्यूब (Youtube):
कैटेगिरी ए
- एक वीडियो पर एक माह के लिए थंबनेल बनाना – 10 हजार रुपए
- जारी वीडियो विज्ञापन अपने किसी एक वीडियो में जोड़ना – 10 हजार रुपए
- एक वीडियो पर एल – बैंड लगाना – 10 हजार रुपए
- एक माह के लिए चैनल कवर बनाना – 20 हजार रुपए
कैटेगिरी बी
- एक वीडियो पर एक माह के लिए थंबनेल बनाना – 5 हजार रुपए
- जारी वीडियो विज्ञापन अपने किसी एक वीडियो में जोड़ना – 5 हजार रुपए
- एक वीडियो पर एल – बैंड लगाना – 5 हजार रुपए
- एक माह के लिए चैनल कवर बनाना – 10 हजार रुपए
कैटेगिरी सी
- एक वीडियो पर एक माह के लिए थंबनेल बनाना – 3 हजार रुपए
- जारी वीडियो विज्ञापन अपने किसी एक वीडियो में जोड़ना – 3 हजार रुपए
- एक वीडियो पर एल- बैंड लगाना – 3 हजार रुपए
- एक माह के लिए चैनल कवर बनाना – 5 हजार रुपए
कैटेगिरी डी
- एक वीडियो पर एक माह के लिए थंबनेल बनाना – 1 हजार रुपए
- जारी वीडियो विज्ञापन अपने किसी एक वीडियो में जोड़ना – 1 हजार रुपए
- एक वीडियो पर एल – बैंड लगाना – 1 हजार रुपए
- एक माह के लिए चैनल कवर बनाना – 3 हजार रुपए
फेसबुक और इंस्टाग्राम (Facebook and Instagram):
कैटेगिरी ए
- एक रील (न्यूनतम 10 सेकंड) – 10 हजार रुपए
- एक पोस्ट (तीन फोटो या तीन वीडियो के साथ) – 10 हजार रुपए
कैटेगिरी बी
- एक रील (न्यूनतम 10 सेकंड) – 5 हजार रुपए
- एक पोस्ट (तीन फोटो या तीन वीडियो के साथ) – 5 हजार रुपए
कैटेगिरी सी
- एक रील (न्यूनतम 10 सेकंड) – 3 हजार रुपए
- एक पोस्ट (तीन फोटो या तीन वीडियो के साथ) – 3 हजार रुपए
कैटेगिरी डी
- एक रील (न्यूनतम 10 सेकंड) – 1 हजार रुपए
- एक पोस्ट (तीन फोटो या तीन वीडियो के साथ) – 1 हजार रुपए
ट्विटर (Twitter):
कैटेगिरी ए
- एक ट्वीट – 10 हजार रुपए एक वीडियो 10 हजार रुपए
कैटेगिरी बी
- एक ट्वीट – 5 हजार रुपए एक वीडियो – 5 हजार रुपए
कैटेगिरी सी
- एक ट्वीट – 3 हजार रुपए एक वीडियो – 3 हजार रुपए
कैटेगिरी डी
- एक ट्वीट – 1 हजार रुपए एक वीडियो – 1 हजार रुपए
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |