WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Form, Notification, Exam Date, Apply Online

राजस्थान में डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स में प्रवेश के लिए Rajasthan BSTC Pre Deled Exam 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के विभिन्न अध्यापक शिक्षा संस्थानों में 2 वर्षीय डीएलएड (सामान्य और संस्कृत) कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।

इस वर्ष प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा द्वारा किया जा रहा है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Overview

परीक्षा का नाम प्री डी.एल.एड. परीक्षा 2026 (पूर्व में BSTC)
कोर्स 2 वर्षीय डी.एल.एड. (सामान्य / संस्कृत)
आयोजक संस्था वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा
सत्र 2026-27
अधिसूचना संख्या 01/2026
आवेदन प्रारंभ तिथि 2 December 2025
आवेदन अंतिम तिथि 11 March 2026
योग्यता 12वीं पास
आवेदन मोड Online
आवेदन शुल्क (एक कोर्स) ₹450
आवेदन शुल्क (दोनों कोर्स) ₹500
अधिकृत वेबसाइट predeledraj2026.com

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Important Dates

Event Date
Application Start Date 2 December 2025
Application Last Date 11 March 2026
Exam Date To Be Notified

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Latest News

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न डीएलएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा।

राजस्थान में लगभग 376 से अधिक डीएलएड कॉलेज हैं जिनमें करीब 26000 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। जो अभ्यर्थी भविष्य में प्राथमिक विद्यालयों में लेवल-1 शिक्षक बनना चाहते हैं उन्हें यह दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य होता है।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Application Fee

आवेदन शुल्क कोर्स के अनुसार निर्धारित किया गया है और इसका भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

Course Application Fee
केवल डीएलएड सामान्य या संस्कृत ₹450
दोनों कोर्स (सामान्य + संस्कृत) ₹500

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Age Limit

इस परीक्षा के लिए न्यूनतम आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

  • अधिकतम आयु सीमा: 28 वर्ष
  • आयु की गणना परीक्षा तिथि को आधार मानकर की जाएगी।
  • विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं के लिए आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Educational Qualification

  • सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 12वीं कक्षा न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • ओबीसी, एमबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, दिव्यांग एवं महिलाओं के लिए न्यूनतम 45% अंक आवश्यक हैं।

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Selection Process

राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

  • Written Entrance Exam
  • Merit List
  • Counselling Process
  • College Allotment

Rajasthan BSTC Pre Deled 2026 Exam Pattern

भाग विषय प्रश्न अंक
A राजस्थान की सामान्य जानकारी 50 150
B मानसिक योग्यता 50 150
C शिक्षण अभिक्षमता 50 150
D भाषा योग्यता (अंग्रेजी) 20 60
D भाषा योग्यता (संस्कृत / हिंदी) 30 90
कुल 200 600

यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी और सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे।

  • कुल प्रश्न: 200
  • कुल अंक: 600
  • प्रत्येक प्रश्न: 3 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग: नहीं
  • परीक्षा समय: 3 घंटे

How to Apply Rajasthan BSTC Pre Deled 2026

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
  2. इसके बाद Pre Deled Exam 2026 का नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  3. होम पेज पर Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Important Links

Start form December 2025
Last Date Online Application form 11 March 2026
Notice of extension of the last date Check Here
Apply Online Apply Now
Official Notification Download here
BSTC Syllabus Click Here
Official Website predeledraj2026.com
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Note: This information is sourced from public government resources. Please verify all details directly from official government portals for accuracy before making any decisions.