स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Telegram Ban News Latest Update: क्या भारत में Telegram बैन हो जाएगा? भारत सरकार ने शुरू कर दी है जांच

Telegram Ban News Latest Update: क्या भारत में Telegram बैन हो जाएगा? भारत सरकार ने शुरू कर दी है जांच

Telegram Ban News Latest Update: क्या भारत में Telegram बैन हो जाएगा? भारत सरकार ने शुरू कर दी है जांच

पॉपुलर सोशल मीडिया मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। भारत में अगर व्हाट्सएप के बाद कोई दूसरा ऐप नजर आता है तो वो टेलीग्राम है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से टेलीग्राम ऐप काफी चर्चा में है। और इसे जल्द ही भारत में बैन किया जा सकता है। बैन के पीछे की वजह बताई जा रही है कि ये ऐप कई गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है। भारत सरकार ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

यह मामला तब सामने आया जब 24 अगस्त को टेलीग्राम के सीईओ पावेल डुरोव को पेरिस में गिरफ्तार किया गया। पेरिस सरकार ने उन्हें ऐप की मॉडरेशन पॉलिसी के सिलसिले में गिरफ्तार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ऐप पर आपराधिक गतिविधियों को रोकने में विफल रहने के कारण हिरासत में लिया गया है।

अगर भारत की बात करें तो भारत में करीब 50 लाख यूजर रजिस्टर्ड हैं। पिछले कुछ सालों में भारत में टेलीग्राम का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है। अगर टेलीग्राम भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ थोड़ी सी भी गलत नीतियों का पालन करता है तो उसे भारत में बैन किया जा सकता है।

नोट: फिलहाल टेलीग्राम पर बैन लगाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है, इसलिए इसकी खबर आपको WhatsApp चैनल के जरिए उपलब्ध कराई जाएगी।