जयपुर. जयपुर कमिश्नरेट पुलिस व दिल्ली क्राइम ब्रांच के अधिकारी दोनों शूटरों व फरारी में मदद करने वाले को चंडीगढ़ में पकड़ने के बाद रविवार को जयपुर लेकर पहुंचे। जयपुर में प्राथमिक पूछताछ में शूटर नितिन फौजी ने कहा कि उसे आकाओं से निर्देश मिले थे कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के कमरे में जो भी हो, उन सबको गोली मार देना। कमरे में रहने वाले सभी लोगों के पास हथियार होंगे। आरोपी नितिन ने कहा कि इसी गफलत में नवीन सिंह शेखावत को भी गोली मार दी। एक गोली मारने के बाद लगा कि उसके जरिए उनकी पहचान हो सकती है।
तब और गोली मारकर नवीन की हत्या कर दी। पुलिस शूटर नितिन फौजी की कही गई बातों की तस्दीक कर रही है। कमिश्नर ने कहा कि फायरिंग की घटना के सीसीटीवी फुटेज को दिखाकर शूटर नितिन फौजी व रोहित राठौड़ से पूछताछ की जाएगी। रविवार देर रात तक मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका। अभी चार-पांच और आरोपियों को पकड़ना शेष है। हत्याकांड की साजिश जेल से रची गई।
गोगामेड़ी तक ऐसे पहुंचे हत्यारे
1 भवानी को दिया टारगेट: पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि गैंगस्टर रोहित गोदारा ने राजू ठेहट हत्याकांड में शामिल व सुजानगढ़ में पुलिसकर्मी पर फायरिंग करने वाले गुर्गे विरेन्द्र चारण को गोगामेड़ी की हत्या करवाने के लिए शूटर की व्यवस्था करवाने की जिम्मेदारी दी। वांटेड विरेन्द्र ने गुरुग्राम जेल में बंद हरियाणा के महेन्द्रगढ़ निवासी भवानी सिंह उर्फ रोनी को गोगामेड़ी की हत्या करने की सुपारी दी।
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |