स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

बीसलपुर लाइन का स्कोर वॉल्व फटा, आज शाम नहीं होगी सप्लाई

Score valve of Bisalpur line burst, there will be no supply this evening

बीसलपुर लाइन का स्कोर वॉल्व फटा, आज शाम नहीं होगी सप्लाई

जयपुर. बीसलपुर लाइन के स्कोर वॉल्व में आए दिन लीकेज सामने आ रहे हैं। गुरुवार को डिग्गी के पास लाइन का स्कोर वॉल्व फट गया। इसकी मरम्मत के लिए शनिवार सुबह 9 से रात 9 बजे तक बीसलपुर सिस्टम से शटडाउन लिया जा रहा है। जलदाय इंजीनियरों के अनुसार शहर में सुबह 9 बजे तक सप्लाई होगी इसके बाद सूरजपुरा से सभी पंप बंद कर दिए जाएंगे। रविवार सुबह 6 बजे से शहर में सप्लाई सुचारू रूप से होगी। बीते 9 माह में यह पांचवां शटडाउन लिया जा रहा है।

यहां नहीं होगी सप्लाई

प्रताप नगर, सांगानेर, दुर्गापुरा, मालवीय नगर, बापू नगर, महेश नगर, बरकत नगर, सिविल लाइंस, ज्योति नगर, सिन्धी कॉलोनी, आदर्श नगर, जवाहर नगर, ट्रक स्टैंड, मानसरोवर, श्याम नगर, विद्युत नगर, संजय नगर, ऑफिसर कैम्पस, झोटवाड़ा, वीकेआई, विद्याधर नगर, मुरलीपुरा, शास्त्री नगर, गोपालबाड़ी, बनीपार्क, अम्बाबाड़ी, जगतपुरा, खो नागोरियान, इन्दिरा गांधी नगर, मुहाना मोड़, जामडोली, सुभाष नगर, घाटगेट, बास बदनपुरा, हीदा की मोरी, और गोविंद नगर क्षेत्र में सप्लाई नहीं होगी।

लाइन का रख-रखाव करने वाली फर्म को रेनवाल में पंप हाउस निर्माण के साथ 30 सितंबर तक सभी 30 स्कोर वॉल्व की जैकेटिंग तकनीक से मरम्मत करनी थी। लेकिन फर्म अभी तक महज 10 से 11 स्कोर वॉल्व की जैकेटिंग तकनीक से मरम्मत कर सकी है।