स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

School Winter Holiday: स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 19 जनवरी तक बढ़ाने का आदेश जारी

School Winter Holiday: स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 19 जनवरी तक बढ़ाने का आदेश जारी

School Winter Holiday: स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 19 जनवरी तक बढ़ाने का आदेश जारी

बढ़ती सर्दी को देखते हुए एक बार फिर स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। प्रदेशभर में 13 और 14 जनवरी 2025 को छुट्टियां घोषित की गई हैं, जबकि कुछ जिलों में 19 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। इसमें हर जिले के लिए अलग-अलग छुट्टियों को लेकर आदेश जारी किए गए हैं। ये छुट्टियां हर जिले में मौसम के हिसाब से अलग-अलग होंगी। विद्यार्थियों को इनके बारे में उनके स्कूल से भी जानकारी मिल जाएगी।

इससे पहले शिक्षा निदेशालय बीकानेर की ओर से भी बताया गया था कि हर जिले में शीतलहर के हिसाब से छुट्टियां घोषित की जाएंगी। जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी स्कूलों और गैर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को शीतलहर और सर्दी के प्रभाव से बचाने के लिए स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई हैं। जिला कलेक्टर की ओर से हर जिले के लिए अलग-अलग आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसमें शीतलहर और सर्दी को ध्यान में रखते हुए छुट्टियां बढ़ाने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही बताया गया है कि कलेक्टर ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अध्याय चार की धारा 30 में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छुट्टियां बढ़ाई हैं।

  • जयपुर, सीकर, कोटा, टोंक और जैसलमेर के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को 13 जनवरी को अवकाश दिया गया है।
  • ब्यावर, पाली, जालौर, भरतपुर, डीग और खैरथल-तिजारा जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को 13 और 14 जनवरी को अवकाश दिया गया है।
  • सवाई माधोपुर के सभी स्कूलों में 13 से 16 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
  • अजमेर कलेक्टर ने देर शाम आदेश जारी कर प्री-प्राइमरी से कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए 13 और 14 जनवरी को अवकाश घोषित किया है।
  • नागौर में कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए 13 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है।
  • 14 जनवरी को मकर संक्रांति का अवकाश पहले ही घोषित किया जा चुका है।

 

School Winter Holiday Check

सर्दियों की छुट्टियां बढ़ाने का आदेश यहां से डाउनलोड करें: