स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

RSMSSB Exam Calendar 2024-25: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी 70 भर्तियों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RSMSSB Exam Calendar 2024-25: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी 70 भर्तियों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RSMSSB Exam Calendar 2024-25: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी 70 भर्तियों के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी किया

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने अपनी 70 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने आज 14 अक्टूबर को अपनी सभी आगामी भर्तियों की परीक्षा तिथि और परिणाम तिथि जारी कर दी है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 22 अक्टूबर 2024 से 28 जून 2026 तक होने वाली सभी 70 भर्तियों की परीक्षा तिथि जारी कर दी है।

राजस्थान के अभ्यर्थी लंबे समय से राजस्थान परीक्षा कैलेंडर का इंतजार कर रहे थे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने 22 अक्टूबर 2024 से 28 जून 2026 तक अपनी सभी भर्तियों की परीक्षा तिथि और परिणाम तिथि जारी कर दी है। बोर्ड ने अपनी सभी आगामी परीक्षाओं के आयोजन का कार्यक्रम और परिणाम की संभावित तिथि जारी कर दी है। 

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट सीनियर सेकेंडरी 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2024 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी जबकि परिणाम 24 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

जूनियर इंस्ट्रक्टर मैकेनिक डीजल की परीक्षा 18 नवंबर
कंप्यूटर लेबोरेटरी की 19 नवंबर
एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स की 19 नवंबर
रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर टेक्नीशियन की 20 नवंबर
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक की 20 नवंबर
वर्कशॉप कैलकुलेशन एंड साइंस की 22 नवंबर
इलेक्ट्रीशियन की 22 नवंबर
इंजीनियरिंग ड्राइंग की 23 नवंबर और जूनियर इंस्ट्रक्टर फिटर की 23 नवंबर को परीक्षा होगी 
इन सभी का रिजल्ट 23 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा।

राजस्थान पशु परिचर की परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 तक ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी जिसके बाद 3 अप्रैल 2024 को रिजल्ट जारी किया जाएगा। 

जूनियर इंस्ट्रक्टर के बचे हुए ट्रेड की परीक्षा 5 जनवरी से 10 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी, जिसका रिजल्ट 10 मई 2025 को जारी किया जाएगा।

क्लर्क ग्रेड सेकंड या जूनियर असिस्टेंट सीधी भर्ती टाइपिंग परीक्षा 20 जनवरी से 24 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी और परिणाम 10 मार्च 2025 को जारी किया जाएगा।

जेल प्रहरी भर्ती के लिए परीक्षा 9 अप्रैल 11 अप्रैल और 12 अप्रैल 2025 को ऑफ़लाइन आयोजित की जाएगी और परिणाम 12 दिसंबर 2025 को जारी किया जाएगा।

पटवारी भर्ती के लिए परीक्षा 10 मई और 11 मई 2025 को ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएगी और परिणाम 11 सितंबर 2025 को जारी किया जाएगा।

ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए परीक्षा 11 जुलाई और 12 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी और परिणाम 12 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा।

लाइब्रेरियन ग्रेड III के लिए परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी और परिणाम 27 अक्टूबर 2025 को जारी किया जाएगा। प्लाटून कमांडर पद के लिए परीक्षा 11 अगस्त और 12 अगस्त 2025 को आयोजित की जाएगी और परिणाम जारी किया जाएगा। इसके बाद प्रयोगशाला सहायक पद के लिए परीक्षा 2 नवंबर से 4 नवंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी और परिणाम 4 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी सभी भर्तियों की विस्तृत परीक्षा तिथि और परिणाम तिथि आधिकारिक नोटिस से देख सकते हैं।

आरएसएमएसएसबी परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड करने की प्रक्रिया

एग्जाम कैलेंडर यहां से डाउनलोड करें

संशोधित कलेंडर यहां से डाउनलोड करें