स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

RSCIT Free Course 2024: निशुल्क आरएससीआईटी का नोटिफिकेशन जारी

RSCIT Free Course 2024: निशुल्क आरएससीआईटी का नोटिफिकेशन जारी, राजस्थान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल सर्वधन योजना के अंतर्गत...

RSCIT Free Course 2024: निशुल्क आरएससीआईटी का नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री नारी शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल सर्वधन योजना के तहत निशुल्क आरएससीआईटी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन 28 नवंबर 2024 से 16 दिसंबर 2024 तक चलेगा।

इस योजना के तहत राजस्थान की लड़कियों और महिलाओं को RKCL के माध्यम से कंप्यूटर आधारित कोर्स (RSCIT) की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी। जो भी लड़की या महिला इस योजना के तहत RSCIT कोर्स करना चाहती है, उसके पूरे RSCIT कोर्स का खर्च सरकार उठाएगी। योजना में भाग लेने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद आप RSCIT, RS-CFA और RS-SCEP कोर्स मुफ्त में कर सकेंगे। इस कोर्स की अवधि 3 महीने में 132 घंटे की होगी, इसके बाद RSCIT परीक्षा होगी जो कुल 100 अंकों की होती है, जिसमें पास होने के लिए आपको 40% अंक लाना अनिवार्य है

निःशुल्क RSCIT Course हेतु आवश्यक पात्रता

इस योजना का लाभ केवल राजस्थान की मूल निवासी लड़कियों और महिलाओं को मिलेगा और इसके लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके लिए आयु सीमा 16 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है

निःशुल्क RSCIT कोर्स के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • मोबाइल नंबर
  • यदि कोई अन्य डिग्री प्राप्त की है, तो उसकी मार्कशीट होनी चाहिए।
  • इसके अलावा, यदि आवेदन करने वाली महिला विधवा है, तो उसे अपने पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और यदि वह अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति है, तो जाति प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।

राजस्थान निःशुल्क आरएससीआईटी कोर्स 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • इसके लिए आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।
  • इसके लिए आप My RKCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर यह ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं।
  • इसका सीधा लिंक भी नीचे दिया गया है।
  • वेबसाइट पर जाने के बाद आपको जन आधार कार्ड नंबर की मदद से लॉगिन करना होगा,
  • इसके बाद आपसे कुछ सामान्य जानकारी पूछी जाएगी और कुछ दस्तावेज अपलोड करने को कहा जाएगा,
  • आपको सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी और दस्तावेज अपलोड करने होंगे
  • इसके बाद आपको आईटी नॉलेज सेंटर के चयन के लिए अपने जिले, तहसील की जानकारी भरनी होगी, इसके बाद आपके सामने रजिस्टर्ड आईटी भर्ती की सूची खुल जाएगी, जिसे चुनकर आप उस सेंटर का चयन कर सकते हैं जहां आप यह कोर्स करना चाहते हैं। अंत में आप अपना आवेदन पत्र चेक करके उसे सबमिट कर सकते हैं और अगर आप आवेदन करते हैं तो उसका प्रिंट आउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं।

Important Links

आवेदन पत्र भरने की तिथि: 28 नवंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 16 दिसंबर 2024

आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें 

ऑनलाइन आवेदन: यहां से करें