राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा REET का आयोजन जनवरी माह के दूसरे पखवाड़े में किया जाएगा। REET परीक्षा के लिए आवेदन अक्टूबर माह के अंत या नवम्बर माह के प्रथम सप्ताह में शुरू हो सकते हैं तथा परीक्षा 20 जनवरी के आसपास आयोजित की जा सकती है। राजस्थान REET लेवल 1 के सिलेबस में कोई विशेष परिवर्तन नहीं किया जाएगा, इसलिए अभ्यर्थी पिछली REET भर्ती के सिलेबस के आधार पर अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं, वहीं REET लेवल 1 का नवीनतम सिलेबस भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
अभ्यर्थियों को राजस्थान रीट लेवल 1 के सिलेबस के आधार पर अपनी तैयारी अच्छे से शुरू कर देनी चाहिए ताकि वे पात्रता परीक्षा को आसानी से उत्तीर्ण कर सकें। हालांकि रीट परीक्षा का सिलेबस वही रहने वाला है, लेकिन अब रीट परीक्षा के प्रत्येक प्रश्न में पांच विकल्प दिए जाएंगे। यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है तो उसे पांचवां विकल्प भरना जरूरी होगा। इसके अलावा रीट में कोई अन्य बदलाव नहीं किया गया है। रीट परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं है, लेकिन यदि अभ्यर्थी पांचों विकल्पों में से किसी का भी चयन नहीं करता है तो उस स्थिति में निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
Rajasthan REET Level 1 Syllabus
- राजस्थान REET लेवल 1 में बाल विकास एवं शिक्षण विधियों से संबंधित 30 प्रश्न पूछे जाएंगे
- भाषा I के 30 प्रश्न
- भाषा II के 30 प्रश्न
- इसके अलावा गणित के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन के 30 प्रश्न भी पूछे जाएंगे। इस तरह कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। इस तरह यह पेपर 150 अंकों का होगा और इसे हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 2:30 घंटे का समय दिया जाएगा।
- रीट फॉर्म भरते समय आवेदक को भाषा एक एवं भाषा दो का चयन करना होगा तथा पेपर में उसके अनुसार प्रश्नों को हल करना होगा। रीट पेपर लेवल 1 में प्रत्येक प्रश्न के लिए पांच विकल्प होंगे। अभ्यर्थियों को सभी प्रश्नों को हल करना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी कोई प्रश्न हल नहीं करना चाहता है तो उसे पांचवां विकल्प चुनना होगा। यदि कोई अभ्यर्थी कोई विकल्प नहीं चुनता है तो निगेटिव मार्किंग की जाएगी। यह इस बार का बड़ा बदलाव है। इसके अलावा परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है। REET लेवल 1 का लेटेस्ट सिलेबस और परीक्षा पैटर्न जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। फिलहाल अभ्यर्थी पिछले सिलेबस के आधार पर ही अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं, क्योंकि इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं होने जा रहा है।
रीट लेवल 1 का सिलेबस यहां से डाउनलोड करें
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |