स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

रामलुभाया समिति का कार्यकाल बढ़ा, नए जिले बनाने के संकेत

Click to Extended the term of Ramlubhaya committee Check Eligibility

रामलुभाया समिति का कार्यकाल बढ़ा, नए जिले बनाने के संकेत

जयपुर . मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नए जिलों के गठन को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी रामलुभाया की अध्यक्षता में गठित समिति का कार्यकाल 6 माह और बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस बीच गहलोत ने शुक्रवार को और नए जिले बनाने के संकेत भी दिए हैं। गहलोत ने शुक्रवार को दूदू और ब्यावर में खेल प्रतियोगिताओं के दौरान सभाओं में कहा कि उनकी सरकार रिपीट होती है तो नए और जिले बनेंगे। छोटे जिले बनाने का प्रयोग सफल रहा है। रामलुभाया समिति का कार्यकाल 13 सितम्बर को पूरा हो रहा, जबकि नवगठित 3 संभागों व 17 जिलों की राजस्व इकाइयों के पुनर्गठन संबंधी परीक्षण में अभी और समय लगेगा। समिति के पास कुछ और नए जिलों के प्रस्ताव भी पेंडिंग हैं।