स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Rajasthan RTE Admission 2025: राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन फॉर्म शुरू

Rajasthan RTE Admission 2025: राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन फॉर्म शुरू

Rajasthan RTE Admission 2025: राजस्थान के प्राइवेट स्कूलों में निशुल्क एडमिशन फॉर्म शुरू

राजस्थान के निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी। आरटीई शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत राजस्थान के निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए 25 मार्च 2025 से 7 अप्रैल 2025 तक फार्म भरे जाएंगे। इसके बाद 9 अप्रैल 2025 को निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी जारी की जाएगी, जिसके बाद अभिभावक को 15 अप्रैल 2025 तक संबंधित स्कूल में ऑनलाइन रिपोर्टिंग करनी होगी।

राजस्थान में 1 अप्रैल 2010 से निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है। इसके तहत निजी स्कूलों को अपनी प्रवेश स्तर की कक्षाओं में कक्षा 8 तक 25% सीटों पर कमजोर वर्ग और वंचित समूह के बच्चों को प्रवेश देकर उन्हें निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करानी है। जिसके बाद राज्य सरकार की योजना के अनुसार अब वे कक्षा 12 तक निशुल्क पढ़ाई कर सकेंगे। राजस्थान में करीब 40000 निजी स्कूल संचालित हैं जो आरटीई से मान्यता प्राप्त हैं। इसमें अभ्यर्थी को अपने क्षेत्र के अधिकतम पांच स्कूलों के लिए आवेदन करना होता है। यानी बच्चा सिर्फ उसी क्षेत्र में आवेदन कर सकता है जिस क्षेत्र में ग्राम पंचायत या नगर निकाय स्थित है।

राजस्थान आरटीई प्रवेश के लिए आयु सीमा

प्री-प्राइमरी शिक्षा पीपी 3+ में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 3 वर्ष या उससे अधिक लेकिन चार वर्ष से कम होनी चाहिए, जबकि कक्षा 1 में प्रवेश के लिए छात्र की आयु 6 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 7 वर्ष से कम होनी चाहिए। इसमें विद्यार्थी की आयु की गणना 31 जुलाई 2025 के अनुसार की जाएगी।

राजस्थान आरटीई प्रवेश के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • राजस्थान आरटीई प्रवेश के लिए अभिभावक के पास 2.50 लाख रुपए तक की वार्षिक आय का प्रमाण पत्र होना चाहिए
  • बच्चे और अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र और आधार कार्ड
  • बच्चे के साथ जन्म प्रमाण पत्र
  • इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र, बीपीएल कार्ड या कोई अन्य दस्तावेज जिसका लाभ आवेदक चाहता हो

राजस्थान आरटीई प्रवेश आवेदन प्रक्रिया

  • राजस्थान आरटीई प्रवेश के लिए अभ्यर्थी नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर निजी स्कूल वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं
  • अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन में दी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी
  • उन्हें सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे
  • फिर उन्हें अपने क्षेत्र के अधिकतम पांच स्कूलों का चयन करना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन पत्र जमा कर दें।
  • अंत में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

राजस्थान आरटीई प्रवेश फॉर्म देखें

आवेदन फॉर्म शुरू: 25 मार्च 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अप्रैल 2025

आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहाँ आवेदन करें