स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Rajasthan GNM Admission Form: राजस्थान GNM एडमिशन कोर्स के लिए अधिसूचना जारी

Rajasthan GNM Admission Form: राजस्थान GNM एडमिशन कोर्स के लिए अधिसूचना जारी

Rajasthan GNM Admission Form: राजस्थान GNM एडमिशन कोर्स के लिए अधिसूचना जारी

राजस्थान जीएनएम एडमिशन कोर्स के लिए 12वीं पास पुरुष और महिला दोनों ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, इसके लिए 27 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। निदेशालय चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाएं राजस्थान जयपुर ने जीएनएम प्रवेश पाठ्यक्रम के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जनरल नर्सिंग एवं मिडवाइफरी प्रशिक्षण पाठ्यक्रम सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे।

राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 220 रुपये है। 
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 110 रुपये है। 
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा।

राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म के लिए आयु सीमा

  • राजस्थान जीएनएम कोर्स में पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 17 से 28 वर्ष है जबकि महिलाओं के लिए आयु सीमा 17 से 34 वर्ष है।
  • आयु की गणना 31 दिसंबर 2024 के अनुसार की जाएगी

राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा पास
  • इसमें भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों के साथ 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी।

राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म के लिए चयन प्रक्रिया

  • चयन 12वीं में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन के पश्चात विभाग द्वारा तैयार की गई राज्य स्तरीय/जिला स्तरीय मेरिट के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के पश्चात सेलेक्ट हुए अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण केन्द्रों में रिक्त सीटों पर उनकी वरीयता के अनुसार प्रशिक्षण केन्द्र आवंटित किए जाएंगे।

राजस्थान जीएनएम एडमिशन फॉर्म के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • राजस्थान जीएनएम प्रवेश पाठ्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। 
  • अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे
  • फिर अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
  • फिर सभी जानकारी जांच कर आवेदन पत्र को अंत में सबमिट करना होगा और भविष्य में उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रखना होगा।

Important Links

आवेदन पत्र भरने की तिथि: 27 दिसंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 10 जनवरी 2024

आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें 

ऑनलाइन आवेदन : यहां से करें