स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Rajasthan BSTC 2025: राजस्थान बीएसटीसी का नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan BSTC 2025: राजस्थान बीएसटीसी का नोटिफिकेशन जारी

Rajasthan BSTC 2025: राजस्थान बीएसटीसी का नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान बीएसटीसी यानि प्री डी.एल.एड 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। राजस्थान सरकार एवं राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। राजस्थान बीएसटीसी के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 मार्च 2025 से 16 अप्रैल 2025 तक किया जा सकता है। इसमें 12वीं पास अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, लेकिन वर्तमान में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान बीएसटीसी का कोर्स 2 साल का होता है, जिसे पूरा करने के बाद आप राजस्थान तृतीय श्रेणी अध्यापक लेवल I के लिए पात्र हो जाते हैं।

राजस्थान बीएसटीसी के लिए आवेदन शुल्क

  • राजस्थान प्री डी.एल.एड जनरल या राजस्थान प्री डी.एल.एड संस्कृत कोर्स के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपए है।
  • राजस्थान डी.एल.एड जनरल और डी.एल.एड संस्कृत दोनों कोर्स चुनने पर आवेदन शुल्क 500 रुपए लगेगा।
  • इनमें अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार कोर्स चुन सकता है। यह आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए समान रखा गया है।
  • इसमें आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से भरना होगा।

राजस्थान बीएसटीसी के लिए शैक्षणिक योग्यता

शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण है, लेकिन वर्तमान में 12वीं कक्षा में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन पत्र भर सकते हैं।

राजस्थान बीएसटीसी के लिए चयन प्रक्रिया

राजस्थान बीएसटीसी में प्री डी.एल.एड परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर काउंसलिंग के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाता है। इसमें प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले अभ्यर्थी को पसंदीदा और नजदीकी कॉलेज मिलने की संभावना अधिक होती है। राजस्थान प्री डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 1 जून 2025 को आयोजित की जाएगी।

राजस्थान डी.एल.एड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • राजस्थान बीएसटीसी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • इसमें सबसे पहले अभ्यर्थियों को प्री डी.एल.एड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
  • प्री डी.एल.एड 2025 का पूरा नोटिफिकेशन देखें और अपनी पात्रता सुनिश्चित करें
  • इसके बाद अभ्यर्थियों को अप्लाई ऑनलाइन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी सही-सही भरनी होगी
  • इसके बाद सभी जरूरी दस्तावेज, पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी भरने के बाद अंत में उसे सबमिट करना होगा
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Important Links

आवेदन पत्र भरने की तिथि: 06 मार्च 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अप्रैल 2025

Date Extended Notice: यहाँ से देखें

आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें

ऑनलाइन आवेदन: यहाँ आवेदन करें