स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Rajasthan 9th 11th Exam Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा समय सारणी जारी

Rajasthan 9th 11th Exam Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा समय सारणी जारी

Rajasthan 9th 11th Exam Time Table 2025: राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा समय सारणी जारी

राजस्थान के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल जारी। राजस्थान में कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं 24 अप्रैल 2025 से शुरू होंगी। इसमें दो शिफ्ट में पेपर आयोजित किए जाएंगे। इसमें पहली शिफ्ट का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक रहेगा, इसके बाद दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक रहेगा। छात्रों को परीक्षा केंद्र पर करीब 30 मिनट पहले पहुंचना होगा। छात्रों को टाइम टेबल की जानकारी उनके स्कूल से भी मिलेगी।

राजस्थान में सत्र 2024-25 के लिए 9वीं कक्षा की परीक्षाएं 24 अप्रैल से 5 मई 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जिसमें सबसे पहले 24 अप्रैल को सूचना एवं प्रौद्योगिकी की अवधारणा की परीक्षा होगी, फिर 25 अप्रैल को राजस्थान की शौर्य परंपरा विषय की परीक्षा होगी, फिर 26 अप्रैल को अंग्रेजी और 28 अप्रैल 2025 को विज्ञान विषय की परीक्षा होगी।

हिंदी विषय की परीक्षा 30 अप्रैल को और सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा 1 मई 2025 को होगी, इसके बाद स्वास्थ्य शिक्षा 2 मई को, पंजाबी/संस्कृत/उर्दू/सिंधी विषय की परीक्षा 3 मई को होगी, फिर अंत में गणित विषय की परीक्षा 5 मई 2025 को होगी। आपको बता दें कि सूचना एवं प्रौद्योगिकी की अवधारणा और राजस्थान की शौर्यपूर्ण परंपरा, अंग्रेजी विषय की परीक्षा दूसरी पारी में आयोजित की जाएगी जबकि विज्ञान, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, स्वास्थ्य शिक्षा, गणित और तृतीय भाषा संस्कृत की परीक्षा पहली पारी में आयोजित की जाएगी।

Rajasthan 9th 11th Exam Time Table 2025 Check

राजस्थान बोर्ड 9वीं और 11वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा का टाइम टेबल यहां से देखें