Railway Recruitment 2023: भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है. नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे (North Western Railway) ने असिस्टेंट लोको पायलट (Asst. Loco Pilot) पोस्ट पर 200 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली है. इन पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं. कैंडिडेट्स को इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कोई एप्लिकेशन फीन नहीं देना होगा. अप्लाई करने के पहले आइए जान लेते हैं, इन पदों पर कैंडीडेट्स को अप्लाई करने के लिए क्या करना होगा और क्या योग्यता चाहिए?
किन पदों पर निकली है भर्तियां: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे द्वारा निकाले गए नोटिफिकेशन के मुताबिक, ग्रेड पे लेवल 2 के असिस्टेंट लोको पायलट पोस्ट पर 238 भर्तियां (120-UR, 36- SC, 18-ST, 64-OBC) निकली हैं. कैंडिडेट्स के लिए डायरेक्ट अप्लाई लिंक 7 अप्रैल, 2023 से खुल चुकी है और 6 मई, 2023 तक इसके लिए अप्लाई किया जा सकता है.
क्या चाहिए योग्यता: रेलवे की इन भर्तियों के लिए 10वीं पास कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि इसके लिए उनके पास फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, मिलराइट/मेंटेनेंस मैकेनिक, मैकेनिक (रेडियो और टीवी), इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिक, मैकेनिक (मोटर वाहन), वायरमैन, ट्रैक्टर मैकेनिक, आर्मेचर और कॉइल वाइन्डर, मैकेनिक, (डीजल), हीट इंजन में से किसी एक में ITI डिग्री होना आवश्यक है. इसके अलावा मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा पास कैंडिडेट भी अप्लाई कर सकते हैं.
आयु सीमा: असिस्टेंट लोको पायलट की इन पोस्ट पर कैंडिडेट्स के लिए अपर एज लिमिट 42 साल रखी गई है. हालांकि OBC कैंडिडेट्स के लिए ये 45 साल और SC/ST कैंडिडेट्स के लिए यह 47 साल है. कैंडीडेट्स को इन पदों पर अप्लाई करने के लिए कोई एप्लिकेशन फीस नहीं देना होगा. इन पदों पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन एक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं.
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |