स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम, 15 अक्टूबर से बारिश की संभावना

प्रदेश में आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव होगा। इसके कारण अगले तीन दिन प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।...

प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ बदलेगा मौसम, 15 अक्टूबर से बारिश की संभावना

जयपुर प्रदेश में आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव होगा। इसके कारण अगले तीन दिन प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में बारिश होने से सर्दी पैर जमाएगी।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश के पश्चिमी भागों में 15 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ के कुछ भागों में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 16 व 17 अक्टूबर को जयपुर, अजमेर, जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और 18 अक्टूबर को भी उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं मंगलवार को दिन में लोगों को धूप ने परेशान किया।