WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Rajasthan Social Security Pension Scheme 2026: ₹1300 से ₹1500 पेंशन, आवेदन व स्टेटस चेक

Rajasthan Social Security Pension Scheme: राजस्थान सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पुरुषों एवं महिलाओं को हर महीने पेंशन दी जाती है। यह पेंशन पात्रता के अनुसार ₹1300 से ₹1500 तक दी जाती है।

योग्य अभ्यर्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और घर बैठे पेंशन पेमेंट स्टेटस भी चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में राशि आई है या नहीं।

Rajasthan Social Security Pension Scheme Latest News

राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है जो स्वयं का भरण-पोषण करने में सक्षम नहीं हैं।

ऐसे लाभार्थियों को हर महीने न्यूनतम ₹1300 सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं ताकि वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सकें।

मुख्य योजनाएं

  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना
  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना
  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना
  • लघु एवं सीमांत कृषक वृद्धजन पेंशन योजना

राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पात्रता

  • आवेदक राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन योजना:
    महिला न्यूनतम आयु 55 वर्ष, पुरुष न्यूनतम आयु 58 वर्ष। वार्षिक आय ₹48,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • केंद्रीय BPL / राज्य BPL / अंत्योदय परिवार के वरिष्ठ नागरिक भी पात्र हैं।
  • मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना:
    विधवा / तलाकशुदा / परित्यक्ता महिला, न्यूनतम आयु 18 वर्ष, आय ₹48,000 से अधिक नहीं।
  • मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन सम्मान पेंशन योजना:
    40% या अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति पात्र हैं। वार्षिक आय ₹60,000 से अधिक नहीं।

Required Documents

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • बैंक पासबुक / बैंक खाता संख्या
  • BPL कार्ड (यदि लागू हो)
  • अन्य संबंधित दस्तावेज

पेंशन राशि में बढ़ोतरी

राजस्थान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1300 प्रति माह कर दी है, जो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी है और फरवरी 2026 से देय है।

वार्षिक सत्यापन जरूरी

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के सभी लाभार्थियों को हर वर्ष 1 नवंबर से 31 दिसंबर तक भौतिक सत्यापन करवाना जरूरी है।

यदि सत्यापन नहीं करवाया जाता है तो पेंशन भुगतान अस्थायी रूप से रोक दिया जाता है।

घर बैठे सत्यापन कैसे करें?

  • Google Play Store से Rajasthan Social Pension App डाउनलोड करें।
  • Face Recognition के जरिए सत्यापन करें।
  • या नजदीकी e-Mitra केंद्र पर जाकर सत्यापन करवा सकते हैं।

How to Check Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status

पहला तरीका: RAJSSP वेबसाइट द्वारा

  • सबसे पहले RAJSSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Reports ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Pensioner Online Status पर क्लिक करें।
  • Application Number / PPO Number और Captcha भरें।
  • Show Status पर क्लिक करें।
  • अब आपकी संपूर्ण पेंशन डिटेल स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Payment Register कैसे देखें?

  • फिर Reports सेक्शन में जाएं।
  • Pensioner Payment Register पर क्लिक करें।
  • PPO Number भरकर Show Report पर क्लिक करें।
  • अब किस तारीख को कितनी पेंशन आई है, पूरी जानकारी दिख जाएगी।

दूसरा तरीका: जन सूचना पोर्टल द्वारा

  • जन सूचना पोर्टल पर जाएं।
  • सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग चुनें।
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थी जानकारी विकल्प पर क्लिक करें।
  • PPO Number / Aadhaar / Bank Account / Jan Aadhaar नंबर भरें।
  • खोजें पर क्लिक करें।
  • अब पेंशन चालू है या बंद, कब से शुरू हुई, खाता कौन सा जुड़ा है – सभी जानकारी दिखेगी।

Important Links

Rajasthan Social Security Pension Scheme Payment Status Link-1stLink-2nd
Official Website ssp.rajasthan.gov.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Note: This information is sourced from public government resources. Please verify all details directly from official government portals for accuracy before making any decisions.