जयपुर. लक्ष्मी मंदिर तिराहे पर यातायात सुगम बनाने की योजना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फीता कटवाने के चार दिन बाद भी मूर्तरूप नहीं ले पा रही है। सहकार मार्ग से आने वाले वाहन चालक चकरघिन्नी हो रहे हैं। सोमवार को लालकोठी मंडी के पास नवनिर्मित अंडरपास के आगे ही जेडीए ने बैरिकेड्स लगाकर रास्ता रोक दिया। इसके कारण लक्ष्मी मंदिर तक या जेपी अंडरपास जाने वाले वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। इन्हें भी नए अंडरपास से टोंक रोड जाने को मजबूर किया गया। इसके बाद टोंक पुलिया का चक्कर लगाते हुए वापस सहकार मार्ग पर आकर जेपी अंडरपास में प्रवेश करने की सलाह दी गई। इस बीच शाम को जेडीए ने लक्ष्मी मंदिर तिराहे का कट बंद कर दिया। इससे वाहन चालक इधर-उधर घूमते नजर आए।
सुबह ही लगा दिए बैरिकेड्स
सुबह करीब नौ बजे जेडीए ने सहकार मार्ग पर आने वाले वाहन चालकों को अंडरपास में भेजने के लिए मुख्य सड़क पर बेरिकेड्स लगा दिए
अंडरपास के प्रवेश द्वार (सहकार मार्ग के पास) पर गाड़ियों और दुपहिया वाहनों की अघोषित पार्किंग बनना शुरू हो गई है। ग्रेटर निगम और यातायात पुलिस यह देखकर भी अनजान बने हुए हैं।
टोंक रोड पर अंडरपास के बाहर निकलते ही सामने बस स्टॉप बना है। इससे ट्रैफिक धीमा होता है। इसको अंडरपास के पीछे शिफ्ट किया जाए।
अंडरपास से लक्ष्मी मंदिर तिराहे के बीच में जिनकी दुकानें और ऑफिस हैं उन लोगों को आवाजाही में दिक्कत हुई। ये लोग अंडरपास से टोंक रोड निकले और कुछ गलत दिशा में होते हुए कार्यालय या घर पहुंचे। यही स्थिति उन लोगों के साथ हुई जो जेपी फाटक अंडरपास में जाना चाहते थे। ये वाहन चालक भी लक्ष्मी मंदिर तिराहे से वापस लौटकर सहकार मार्ग पर आए।
कुछ पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। जरूरत होगी तो पुलिस के जवान बढ़ाए जाएंगे। -प्रह्लाद कृष्णिया, डीसीपी ट्रैफिक
टोंक रोड का कट भी बंद कराया है। बैरिकेड्स अस्थायी तौर पर लगाए गए हैं। टोंक फाटक से पुलिया की ओर और टोंक पुलिया से फाटक की ओर भी वाहन आ रहे हैं। इसको भी दुरुस्त कराएंगे। -अजय गर्ग, निदेशक अभियांत्रिकी शाखा, जेडीए
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |