स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

PAN 2.0: How to apply for a new PAN: नए PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यहां से देखें

PAN 2.0: How to apply for a new PAN: नए PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यहां से देखें

PAN 2.0: How to apply for a new PAN: नए PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, यहां से देखें

केंद्र सरकार ने हाल ही में पैन कार्ड  से होने वाले धोखाधड़ी व  दुरुपयोग को रोकने के लिए पैन 2.0 लॉन्च किया है। आयकर विभाग ने इस पैन कार्ड मैं क्यूआर कोड लगाया है जिस की मद्त से धोखाधड़ी की संभावना बहुत काम हो जाये गई।  इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा। फिजिकल पैन के लिए आपको 50 रुपये का शुल्क देना होगा।  तो आइए जानते हैं कि कैसे हम ऑनलाइन आवेदन करके नया पैन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं और इसके लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

पैन 2.0 में क्या-क्या बदलाव किये जांगये 

  • नए पैन कार्ड में क्यूआर कोड जोड़ा जाएगा
  • पैन डेटा वॉल्ट सिस्टम के ज़रिए कार्ड की जानकारी को ज़्यादा सुरक्षित बनाया जाएगा।
  • पैन और टीएएन (TAN) सेवाओं को एकीकृत किया जाएगा और करदाता पंजीकरण को अपग्रेड किया जाएगा।
  • नए बदलावों से अनावश्यक कागजी कार्रवाई खत्म हो जाएगी और लागत कम होगी।

क्या पुराने पैन कार्ड वालों को नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करना होगा?

पुराने पैन कार्ड धारकों को नए कार्ड के लिए आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। यह एक वैकल्पिक सुविधा है और नए कार्ड धारकों को पैन 2.0 दिया जाएगा।

पैन 2.0 ई-पैन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले NSDL e-PAN पोर्टल पर जाएं। जिसका लिंक नीचे दिया गया है।
  • https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/requestAndDownloadEPAN.html 
  • अब अपना पैन, आधार कार्ड नंबर और जन्मतिथि डालें।
  • सभी विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें और वन-टाइम पासवर्ड (OTP) प्राप्त करें और उसे दर्ज करें।
  • यह सेवा पैन जारी होने के 30 दिनों के भीतर तीन अनुरोधों तक निःशुल्क है। इसके बाद के अनुरोधों पर जीएसटी सहित 8.26 रुपये का शुल्क लगेगा।
  • सफल भुगतान के बाद, 30 मिनट के भीतर आपके पंजीकृत ईमेल आईडी पर ई-पैन भेज दिया जाएगा।

मौजूदा पैन धारकों के पास अपने मौजूदा पैन विवरण, जैसे ईमेल, मोबाइल नंबर, पता, नाम और जन्म तिथि को बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपडेट या सही करने का विकल्प है। पैन 2.0 परियोजना के लॉन्च होने तक, पैन धारक निम्नलिखित URL पर जाकर अपने ईमेल, मोबाइल नंबर और पते को निःशुल्क अपडेट करने के लिए ऑनलाइन सेवा का उपयोग कर सकते हैं:

https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserAddressUpdate.html

https://www.pan.utiitsl.com/PAN_ONLINE/homeaddresschange

पैन विवरण में किसी भी अन्य सुधार के लिए, धारक केंद्र पर जाकर या शुल्क का भुगतान करके ऑनलाइन आवेदन करके वर्तमान प्रक्रिया का उपयोग कर सकते हैं।