स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

अब आयुर्वेद संस्थान में शुरू होगा हार्ट और कैंसर का इलाज

Click To E-NT-ortho surgery Check Eligibility

अब आयुर्वेद संस्थान में शुरू होगा हार्ट और कैंसर का इलाज

जयपुर. जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में उपचार करवाने वालों के लिए राहत की खबर है। यहां मरीजों को ओपीडी व आईपीडी में तुरंत उपचार मिल सकेगा। साथ ही ईएनटी और ऑर्थो सर्जरी हो सकेगी। न्यू ओपीडी ब्लॉक इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। चार मंजिला इस ब्लॉक में ओपीडी चैम्बर्स के साथ ही मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, कॉटेज वार्ड, आईसीयू समेत अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

कोरोना काल के बाद से आयुर्वेद अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 1200 से 1400 मरीज पहुंच रहे हैं, जबकि भर्ती मरीजों की संख्या भी 150 पार पहुंच गई है। मरीजों को पंचकर्म करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। हाल यह है कि एक माह की वेटिंग मिल रही है। इससे मरीज खासे परेशान हैं। इस समस्या के समाधान के लिए न्यू ओपीडी ब्लॉक बनाया जा रहा है। गौरतलब है कि अस्पताल में हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, गुजरात आदि राज्यों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं।

बेहतर हो जाएगी चिकित्सा व्यवस्था

न्यू ओपीडी ब्लॉक से अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था की क्षमता भी दोगुना बढ़ जाएगी। इसमें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं शुरू की जा रही हैं। संभवत: दिसम्बर तक सुविधा शुरू हो जाएंगी। मरीजों को उपचार के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

प्रोफेसर संजीव शर्मा, कुलपति, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर

जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की ओपीडी