जयपुर: प्रदेश में मानसून की एंटी के बाद से ही झमाझम बारिश हो रही सोमवार को भी दक्षिणी व पूर्वी राजस्थान के ज्यादातर जिलों में तेज बरसात हुई। भीलवाड़ा के बीगोद में डेड घंटे में 139 मिमी (5.5 इंच) बारिश दर्ज की गई घरों में पानी घुस गया। गंगापुर क्षेत्र के लखमणियास गांव के धोली मंगरी में बिजली गिरने से शैतानसिंह राजपूत (38) की मौत हो गई। वहीं श्रीगंगानगर में करीब 4 घंटे में 109 मिमी (4.5 इंच) बरसात हुई। इसी प्रकार जोधपुर में 63.9 मिमी, भीलवाड़ा में 56, दौस्त में 59 मिमी बरसात दर्ज की गई। जयपुर में भी दिनभर रुक-रुककर बरत का दौर चलता रहा। अजमेर, भीलवाड़ा, अलवर, टॉक, कोटा, चित्तौड़गढ़, जोधपुर, श्रीगंगानगर, बासवाड़ा, हनुमानगढ़ वारा, झालावाड़, दौसा, नागौर, सवाई माधोपुर, जयपुर, बाड़मेर में बारिश हुई।
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |