जयपुर. जेडीए के पृथ्वीराज नगर दक्षिण जोन कार्यालय में गुरुवार को नियमन शिविर के दौरान हंगामा हो गया। शिविर निरस्त करवाने के लिए काश्तकार शंकर लाल शर्मा ने खुद पर पेट्रोल छिड़क आत्मदाह करने की कोशिश की। हंगामे के बाद युवक को शिप्रा पथ थाना पुलिस ने शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पृथ्वीराज नगर के गोल्यावास में बसी बाहुबली नगर विस्तार योजना के लिए जेडीए ने शिविर लगाया था। शिविर रुकवाने के लिए शंकर लाल परिवार के साथ जेडीए जोन कार्यालय पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उसका आरोप था कि इस कॉलोनी के लिए उनके परिजन ने कभी जमीन का बेचान ही नहीं किया। जेडीए अधिकारियों की मानें तो नियमन शिविर न लगे, इसके लिए काश्तकार ने जेडीए कोर्ट में याचिका लगाई थी, लेकिन 27 सितम्बर को मामला खारिज हो गया। वहीं, कॉलोनी के भूखंडधारियों का कहना है कि 1981 में शंकर भवन गृह निर्माण सहकारी समिति से पट्टे लिए थे। उसके बाद यहां काश्तकारों ने विवाद शुरू कर दिया। कोर्ट से भी हमारे पक्ष में फैसला आया।
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |