कालीबाई भील स्कूटी योजना की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। जिन लड़कियों ने इस योजना के लिए आवेदन किया था, वे अपना नाम मेरिट सूची में देख सकती हैं। इस मेरिट सूची में उम्मीदवार की आवेदन आईडी, संस्थान का नाम, छात्रा का नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, जिला सहित पूरी जानकारी शामिल है।
कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना की अंतिम मेरिट सूची 30 नवंबर को जारी की गई थी। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना की अनंतिम मेरिट सूची 30 अगस्त को जारी की गई थी, जिस पर अभ्यर्थियों से 9 सितंबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। प्राप्त आपत्तियों का निराकरण करने के बाद आवेदन पत्रों की अंतिम मेरिट सूची जारी कर दी गई है। दिव्यांग छात्राओं द्वारा स्कूटी के स्थान पर ट्राइसाइकिल की मांग करने पर उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
कालीबाई भील स्कूटी की फाइनल मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें
- सबसे पहले आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- इसके बाद होम पेज पर ऑनलाइन स्कॉलरशिप के विकल्प पर क्लिक करें
- इसके बाद कालीबाई भील फाइनल मेरिट लिस्ट और कट ऑफ लिस्ट के विकल्प पर क्लिक करें
- जिससे आपके सामने एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी
- इसके बाद आप मेरिट लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
Important Links
सभी वर्ग की छात्राओं के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना की अंतिम मेरिट सूची यहां से डाउनलोड करें
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |