स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

कल मिलेगी तीसरी वंदेभारत की सौगात

Click to Third Vande Bharat will be presented tomorrow, inauguration will be held virtually check full information

कल मिलेगी तीसरी वंदेभारत की सौगात

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रदेश को तीसरी वंदेभारत ट्रेन की सौगात देंगे। रेलवे अधिकारियों के अनुसार प्रधानमंत्री वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। उद्घाटन स्पेशल वंदेभारत उदयपुर से दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर शाम 7.20 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर जंक्शन पर 30 मिनट के ठहराव के बाद वापस उदयपुर के लिए रवाना हो जाएगी। ट्रेन उदयपुर से रवाना होकर मावली, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, आसलपुर, जोबनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इन सभी स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार से इस ट्रेन का उदयपुर से जयपुर के बीच नियमित संचालन होगा। ट्रेन मंगलवार को संचालित नहीं होगी। जिसमें यह ट्रेन राणाप्रतापनगर, मावली, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर व किशनगढ़ स्टेशन पर ठहराव करेगी।

सफल रहा दूसरा ट्रायल

शुक्रवार को वंदेभारत ट्रेन का उदयपुर से जयपुर के बीच दूसरी बार ट्रायल हुआ। ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दोपहर पौने दो बजे जयपुर पहुंची। जैसे ही ट्रेन जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आकर खड़ी हुई तो उपस्थित यात्री उत्साहित हो गए।