जयपुर : जलमहल पर 15 से 17 सितंबर तक वायु सेना की ओर से आयोजित एयर शो सूर्य किरण के दौरान आस-पास के क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। रामगढ़ मोड से जलमहल के सामने होते हुए आमेर की तरफ बसें नही जा पाएंगी। दिल्ली रोड से आमेर की तरफ आने वाली बसों को दिल्ली रोड की तरफ भेजा जाएगा। आमेर से शहर की तरफ आने वाले यातायात को गांधी चौक से दिल्ली रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। नाहरगढ़ फोर्ट से आने वाले वाहनों को जयगढ़ टी-प्वाइंट से डायवर्ट कर आमेर की तरफ भेजा जाएगा। कार्यक्रम स्थल के आस-पास तय स्थान के अलावा पार्किंग निषेध रहेगी।
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |