स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

270 करोड़ सड़कों पर खर्चेंगे,10 हजार को मिलेंगे पट्टे

Click to 270 crores will be spent on roads, 10 thousand will get leases check

270 करोड़ सड़कों पर खर्चेंगे,10 हजार को मिलेंगे पट्टे

जयपुर . प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद जेडीए ने 100 दिन की कार्ययोजना पर काम करना शुरू कर दिया है। सौ दिन में जेडीए 270 करोड़ रुपए सड़कों पर खर्च करेगा। वहीं, आचार संहिता से प्रभावित लोगों को पट्टे भी जारी करेगा। जेडीए अधिकारियों की मानें तो ऐसे पट्टों की संख्या करीब 10 हजार है। इस कार्ययोजना में एक भी बड़ा काम जेडीए नहीं करवाएगा। विद्युतीकरण कार्यों से लेकर पार्कों को विकसित करने जैसे काम जेडीए प्रमुखता से करवाएगा। इस कार्ययोजना के तहत जेडीए खजाने में 200 करोड़ रुपए राजस्व आने का अनुमान है।

जवाहर सर्कल: अभी लगेगा दो माह से अधिक का समय- जवाहर सर्कल पर सौंदर्यीकरण का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। इस वर्ष सितम्बर तक इस काम को पूरा किया जाना था। लेकिन, जेडीए ने अब इस काम को 100 दिन की कार्ययोयजना में शामिल किया है। शहरवासियों को इस मॉन्यूमेंट का अभी दो माह से अधिक का इंतजार करना होगा।