स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

जीडीपी में सेवा क्षेत्र की 60% हिस्सेदारी

Service sector dominates growth in developed markets, with evolving consumer habits, policy changes, and technological advancements.

जीडीपी में सेवा क्षेत्र की 60% हिस्सेदारी

नई दिल्ली. विकसित और उभरते बाजारों के ग्रोथ रेट में सर्विस सेक्टर की हिस्सेदारी सबसे अधिक है। खपत में बदलाव, व्यापार नीतियों में ढील और तकनीक में तेजी से सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ी है। दुनिया के टॉप 50 देशों की जीडीपी में सर्विस सेक्टर की हिस्सेदारी करीब 60% है। इसके बाद इंडस्ट्री का नंबर है। अमरीका की जीडीपी में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी 78% तो चीन में बढ़कर 54 हो गई है जो वर्ष 2010 में केवल 44 थी। दुनियाभर में नौकरियां प्रदान करने के मामले में भी यह क्षेत्र अग्रणी बना हुआ है। भारत में सेवा क्षेत्र वर्ष 2022 में 5% से 7% वार्षिक वृद्धि के साथ सबसे अधिक रोजगार देने वाले क्षेत्र रहा। आगे आइटी, होटल व परिवहन उद्योग से सेवा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा।