स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी यहां देखें रिजल्ट डेट

CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी यहां देखें रिजल्ट डेट

CBSE 10th Result 2025: सीबीएसई 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 जल्द होगा जारी यहां देखें रिजल्ट डेट

सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। 2025 में सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में 24.12 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 जल्द ही जारी होने वाला है। छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में लगभग 30 से 35 दिन का समय लगेगा।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 लेटेस्ट अपडेट

आपको बता दें कि 10वीं का रिजल्ट साल 2024 में 13 मई और साल 2023 में 12 मई को जारी किया गया था। इस बार भी माना जा रहा है कि सीबीएसई 10वीं कक्षा का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा, हालांकि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रिजल्ट की तारीख जारी नहीं की गई है। सीबीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिलॉकर के जरिए चेक कर सकेंगे। सीबीएसई द्वारा पूरे भारत में कक्षा 10 की परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गई हैं।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें

  • सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी को सीबीएसई 10वीं क्लास रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • फिर विद्यार्थी को अपना रोल नंबर और पूछी गई जानकारी भरकर सबमिट पर क्लिक करना होगा।
  • जिससे रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा, अब अपना रिजल्ट चेक करें और उसका प्रिंटआउट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2025 Important Links