स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

एयरपोर्ट पर पकड़ा 4.20 करोड़ का सोना

एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने गुरुवार को सात किलो सोना पकड़ा है, जो दुबई से लाया जा रहा था।

एयरपोर्ट पर पकड़ा 4.20 करोड़ का सोना

जयपुर . एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने गुरुवार को सात किलो सोना पकड़ा है, जो दुबई से लाया जा रहा था।

पेस्ट की फॉर्म में जब्त किए सोने की कीमत 4.20 करोड़ रुपए बताई जा रही है। अधिकारियों ने सीकर निवासी दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की गई। जांच के दौरान दोनों यात्रियों को रोका और पूछताछ की। दोनों के ट्रॉली बैग में पेस्ट के रूप में रखा सोना मिला।