राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से अगले महीने में केवल एक ही भर्ती परीक्षा होगी। यह परीक्षा विधिक एवं विधिक कार्य विभाग में जूनियर लीगल ऑफिसरों के 140 पदों पर भर्ती के लिए होगी। आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 की तर्ज पर पहली बार इस परीक्षा में भी अभ्यर्थियों को पांचवां विकल्प मिलेगा। अभ्यर्थियों को सावधानी रखने का सुझाव दिया गया है। परीक्षा अजमेर सहित प्रदेश के चार जिलों में 4 व 5 नवंबर को होगी। दोनों ही दिन दो पारियों में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2:30 से शाम 5:30 बजे तक परीक्षा होगी।
सेंटर में अभ्यर्थियों को 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश
परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के नियत समय से 60 मिनट पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की सुरक्षा जांच एवं पहचान के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को पर्याप्त समय पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना होगा। देरी से आने पर तलाशी में समय लगने के कारण परीक्षा में शामिल होने से वंचित हो सकते हैं।
महत्वपूर्ण लिंक
| संसाधन | लिंक |
|---|---|
| Student Tools | Resize Photo & Signature (20KB-50KB Free Tool) |