स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

आज व कल दो घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

petroal pump raheng band click to check full information.

आज व कल दो घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप

जयपुर . पेट्रोल-डीजल पर वैट में कमी सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने गुरुवार से फिर आंदोलन शुरू कर दिया और रात 8 से 10 बजे तक पेट्रोल पंप बंद रखने की घोषणा की। वहीं राज्य सरकार की ओर से इस मांगों को लेकर एक दिन पहले बनाई वित्त सचिव की अध्यक्षता में गठित हाईपावर कमेटी ने गुरुवार को पहली बैठक की।

एसोसिएशन के बंद का गुरुवार को असर नहीं दिखा। शुक्रवार व शनिवार को भी रात 8 से 10 बजे तक पंप बंद रखने की घोषणा की गई है। समाधान नहीं निकलने पर रविवार को सुबह 6 से शाम 6 बजे तक और सोमवार से बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई है। उधर, कमेटी ने मांगों पर समाधान के लिए शनिवार को तेल कंपनियों और मंगलवार को एसोसिएशन से चर्चा करने का निर्णय किया है।