राजस्थान पशु परिचारक भर्ती के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी गई है, जो 1 दिसंबर से शुरू होगी। सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। यह भर्ती पशु परिचारक के 5934 पदों के लिए जारी की गई थी।
इस भर्ती के लिए परीक्षा 1 दिसंबर 2024 से 3 दिसंबर 2024 तक राज्य भर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसका एडमिट कार्ड परीक्षा से 6 से 7 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड 24 नवंबर 2024 को जारी होने की उम्मीद है।
सभी अभ्यर्थी अपना पशु परिचारक एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। चेक करने के लिए आपको एसएसओ आईडी और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।
राजस्थान पशु परिचर एडमिट कार्ड चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले SSO पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- यहां आपको अपना SSO आईडी और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा
- होम पेज पर रिक्वायरमेंट पोर्टल पर क्लिक करें।
- अब टॉप मेन्यू बार में गेट एडमिट कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद पशु प्रचारक भर्ती 2023 के आगे “गेट एडमिट कार्ड” पर क्लिक करें। अब आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड 2024 दिखाई देगा।
- अब आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
Rajasthan Animal Attendant Admit Card Check
राजस्थान पशु परिचर एडमिट कार्ड लिंक प्रथम, लिंक द्वितीय