स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

युवती से बलात्कार और कराया जबरन धर्म परिवर्तन, केस दर्ज

Click To युवती से बलात्कार और कराया जबरन धर्म परिवर्तन, केस दर्ज full information

युवती से बलात्कार और कराया जबरन धर्म परिवर्तन, केस दर्ज

जयपुर . एक युवती ने तंत्र-मंत्र करने वाले अधेड़ के खिलाफ बलात्कार और जबरन धर्म परिवर्तन करवाने का मामला आमेर थाने में दर्ज करवाया है। मंगलवार को मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। युवती ने इस्तगासा के जरिए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बिहार की रहने 27 वर्षीय युवती ने अजमेर निवासी रजा हसन (52) के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि 11 वर्ष पहले आरोपी का उसके घर आना जाना था। इस दौरान गलत काम करके युवती का वीडियो बना लिया। बाद में युवती आमेर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ने लगी। वर्ष 2022 में धमकी देकर हॉस्टल से बाहर बुलाया और आमेर के एक होटल में ले जाकर फिर से बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने दिल्ली ले जाकर युवती का जबरन धर्म परिवर्तन करवा दिया और निकाह कर लिया।