स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 जून 2023 से खुलेंगे

All government and private schools in Rajasthan will open from 26 June 2023: Summer vacations in Rajasthan schools to end

राजस्थान के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 जून 2023 से खुलेंगे

सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों में इस बार गर्मियों की छुट्टियां लगभग 2 महीनों तक रही है। राजस्थान में स्कूलों की गर्मियों की छुट्टियां 25 जून 2023 को खत्म हो रही है। इसके बाद विद्यार्थी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में 26 जून 2023 से जा सकेंगे। स्कूलों में प्रवेशोत्सव का पहला चरण 1 मई से शुरू हुआ था अब प्रवेशोत्सव में भी संशोधन किया गया है। दूसरा चरण 26 जून 2023 से शुरू होगा, जो 30 जून तक चलेगा। ऐसे में टीचर अब गली-गली जाकर छात्रों का प्रवेश स्कूलों में कराएंगे।

 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने आदेश जारी कर बताया कि शिविरा पंचांग में संशोधन किया गया है। राजस्थान शिक्षा विभाग के सरकारी एवं निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 जून को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद स्कूलें 26 जून 2023 से खुलेगी। वहीं शिक्षा विभाग के शेष कार्यक्रम यथावत रहेंगे।