WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

UPSC Exam Calendar 2027 जारी, UPSC CSE, NDA, CDS परीक्षा तिथि देखें

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने वर्ष 2027 का एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। यूपीएससी द्वारा नया परीक्षा कैलेंडर 20 मई 2026 को जारी किया गया है। अब यूपीएससी की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार अपनी तैयारी जारी रख सकते हैं।

यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर 2027 में कुल 27 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की अधिसूचना तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि एवं परीक्षा तिथि जारी की गई है। इसमें UPSC Civil Services, NDA, CDS, Engineering Services सहित कई महत्वपूर्ण परीक्षाएं शामिल हैं।

UPSC Exam Calendar 2027 Overview

Organization Union Public Service Commission (UPSC)
Exam Calendar Year 2027
Calendar Release Date 20 May 2026
Application Mode Online
Category UPSC Exam Calendar 2027
Official Website upsc.gov.in

UPSC Exam Calendar 2027 Latest News

यूपीएससी द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम 2027 के लिए नोटिफिकेशन 16 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर 2026 रहेगी। इंजीनियरिंग सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 31 जनवरी 2027 को जबकि मुख्य परीक्षा 18 जून 2027 को आयोजित की जाएगी।

यूपीएससी सिविल सर्विसेज एग्जाम 2027 का नोटिफिकेशन 13 जनवरी 2027 को जारी किया जाएगा। इसके लिए आवेदन फॉर्म 2 फरवरी 2027 तक भरे जाएंगे। सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स परीक्षा 23 मई 2027 को आयोजित होगी जबकि मुख्य परीक्षा 20 अगस्त 2027 से शुरू की जाएगी।

इसके अलावा NDA-1 और CDS-1 परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 2 दिसंबर 2026 को जारी होगा और आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2026 रखी गई है। इन परीक्षाओं का आयोजन 11 अप्रैल 2027 को किया जाएगा। वहीं NDA-2 और CDS-2 परीक्षा 2027 का नोटिफिकेशन 12 मई 2027 को जारी होगा और परीक्षा 19 सितंबर 2027 को आयोजित की जाएगी।

UPSC Important Exam Dates 2027

Exam Name Notification Date Last Date Exam Date
Engineering Services (Prelims) 16 September 2026 6 October 2026 31 January 2027
Engineering Services (Mains) - - 18 June 2027
UPSC Civil Services (CSE) 13 January 2027 2 February 2027 23 May 2027
UPSC CSE Mains - - 20 August 2027
NDA-I / CDS-I 2 December 2026 22 December 2026 11 April 2027
NDA-II / CDS-II 12 May 2027 1 June 2027 19 September 2027

UPSC Exam Calendar 2027 PDF Details

यूपीएससी एग्जाम कैलेंडर में सभी प्रमुख परीक्षाओं की नोटिफिकेशन तिथि, आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा तिथि और रिजर्व डेट की जानकारी उपलब्ध करवाई गई है। अभ्यर्थी इस कैलेंडर के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं।

How to Download UPSC Exam Calendar 2027

  • सबसे पहले संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध “Examination” सेक्शन में जाएं।
  • अब “Calendar” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UPSC Annual Calendar 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परीक्षा कैलेंडर की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अभ्यर्थी इसमें सभी परीक्षाओं की नोटिफिकेशन डेट और परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।
  • भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UPSC Exam Calendar 2027 Important Links

Description Status
UPSC Exam Calendar 2027 Click Here
UPSC Exam Calendar 2026 Click Here
Official Website upsc.gov.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Note: This information is sourced from public government resources. Please verify all details directly from official government portals for accuracy before making any decisions.