स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

5वीं और आठवीं की पूरक परीक्षाएं 10 अगस्त से

Supplementary examinations of 5th and 8th from August 10

5वीं और आठवीं की पूरक परीक्षाएं 10 अगस्त से

बीकानेर. पांचवीं और आठवीं कक्षा में पूरक घोषित विद्यार्थियों की पूरक परीक्षाएं 10 अगस्त से शुरू होंगी। पांचवीं की पूरक परीक्षा 16 अगस्त तथा आठवीं की 17 अगस्त तक सम्पन्न होगी। पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा की ओर से जारी कार्यक्रम अनुसार पूरक परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 10.30 बजे तक होगी। शारीरिक रूप से 40% से अधिक विकलांग विद्यार्थियों को सक्षम प्रमाणपत्र के आधार पर 1 घंटा अतिरिक्त दिया जाएगा। 75 फीसदी से अधिक विकलांगता के परीक्षार्थियों को श्रुतलेखक की अनुमति दी जाएगी।