स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

Student Summer Internship 2024

Student Summer Internship 2024, डीयू द्वारा वॉइस चांसलर इंटर्नशिप योजना, गर्मियों की छुट्टियों में विद्यार्थियों को मिलेंगे 10500 रुपये

Student Summer Internship 2024

गर्मी की छुट्टियों के दौरान छात्रों के लिए एक नई योजना शुरू की गई है, इसके तहत न्यूनतम 10500 रुपये प्रति माह स्टाईपेंड दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 4 मई तक किया जा सकता है.

डीयू द्वारा वॉइस चांसलर इंटर्नशिप योजना के तहत समर इंटर्नशिप 2024 के लिए आवेदन मांगे गये है इसमें विद्यार्थियों को 10500 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे।

स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर किसी भी पाठ्यक्रम का अध्ययन करने वाले दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी नियमित छात्र ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप 2024 कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं। यूजी और पीजी के अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर के छात्र ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप के लिए पात्र नहीं हैं।

इंटर्नशिप प्रति सप्ताह 20 घंटे की अवधि के लिए होगी। इंटर्नशिप केवल 2 महीने - जून और जुलाई तक चलेगी। जो छात्र पहले ही इस योजना का लाभ उठा चुके हैं, वह दुबारा आवेदन नहीं कर सकता है.  इंटर्नशिप पूरा करने वाले छात्रों को अंत में छात्र कल्याण डीन से एक प्रमाण पत्र मिलेगा।

इस योजना के तहत छात्रों को 10500 रुपये प्रतिमाह स्टाईपेंड मिलेगा इसमें अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार, ग्रुप डिस्कशन और रिकमेंडेशन लेटर पर आधारित होगा।

ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया

  • इसके लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा
  • इसके बाद आपको आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भरनी है
  • इसके बाद आवेदन फार्म को सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लेना है इसके बाद आगे की प्रक्रिया आपको ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर एसएमएस के द्वारा सूचना दे दी जाएगी।

 

Apply Online

Click Here

Official Notification

Click Here