स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

South Central Railway Recruitment 2025: रेलवे में 10वीं पास के लिए 4232 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

South Central Railway Recruitment 2025: रेलवे में 10वीं पास के लिए 4232 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

South Central Railway Recruitment 2025: रेलवे में 10वीं पास के लिए 4232 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

साउथ सेंट्रल रेलवे ने 4232 पदों पर 10वीं पास उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 28 दिसंबर 2024 से 27 जनवरी 2025 तक किया जा सकेगा।

साउथ सेंट्रल रेलवे में अप्रेंटिस के 4232 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें एसी मैकेनिक, कारपेंटर, डीजल मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, फिटर, मशीनिस्ट, पेंटर, वेल्डर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की अंतिम तिथि 27 जनवरी 2025 रात 11:59 बजे तक रखी गई है।

साउथ सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और सभी महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क निःशुल्क है

साउथ सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 15 वर्ष 
  • अधिकतम आयु 24 वर्ष
  • आयु की गणना 28 दिसंबर 2024 के अनुसार

साउथ सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास है, जबकि संबंधित ट्रेड में आईटीआई भी होना आवश्यक है।

साउथ सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

  • इस भर्ती में आवेदकों का चयन 10वीं कक्षा और आईटीआई में प्राप्त अंकों की मेरिट के आधार पर किया जाएगा, फिर दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल होगा।

साउथ सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • फिर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में उसे सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लेना होगा।

Important Links

आवेदन पत्र भरने की तिथि: 28 दिसंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 जनवरी 2024

आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें 

ऑनलाइन आवेदन: यहां से देखें