स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

SBI PO भर्ती 2025: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया, यहां से देखें

SBI ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए 541 पदों पर आवेदन मांगे हैं। आवेदन 24 जून से 14 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। जानें योग्यता, चयन प्र...

SBI PO भर्ती 2025: आवेदन शुरू, जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया, यहां से देखें

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) भर्ती 2025 का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 541 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 24 जून 2025 से 14 जुलाई 2025 तक SBI की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SBI Probationary Officers PO Recruitment 2025 कुल पदों का विवरण

  • कुल पद: 541
  • सामान्य (UR): 203
  • ओबीसी: 135
  • एससी: 80 (जिसमें 5 बैकलॉग शामिल)
  • एसटी: 73 (जिसमें 36 बैकलॉग शामिल)
  • ईडब्ल्यूएस: 50

SBI Probationary Officers PO Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियां

घटना तिथि
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 24 जून 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 14 जुलाई 2025
प्रीलिम्स कॉल लेटर डाउनलोड जुलाई के तीसरे/चौथे सप्ताह से
प्रीलिम्स परीक्षा जुलाई/अगस्त 2025
मेन परीक्षा सितंबर 2025
फाइनल रिजल्ट नवंबर/दिसंबर 2025

SBI Probationary Officers PO Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना आवश्यक है। अंतिम वर्ष के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते कि वे 30 सितंबर 2025 तक डिग्री प्राप्त कर लें।

SBI Probationary Officers PO Recruitment 2025 आयु सीमा (01.04.2025 के अनुसार)

  • न्यूनतम: 21 वर्ष
  • अधिकतम: 30 वर्ष
  • आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

SBI Probationary Officers PO Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

चयन तीन चरणों में किया जाएगा:

  1. प्रीलिम्स परीक्षा (100 अंक) - ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव टेस्ट
  2. मुख्य परीक्षा (250 अंक) - ऑब्जेक्टिव व डिस्क्रिप्टिव दोनों
  3. फेज-III (50 अंक) - साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज और इंटरव्यू

SBI Probationary Officers PO Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: ₹750
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी: कोई शुल्क नहीं

SBI Probationary Officers PO Recruitment 2025 आवेदन कैसे करें?

  1. एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. “RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS IN STATE BANK OF INDIA - 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक विवरण भरें।
  4. फोटो, सिग्नेचर, अंगूठे का निशान व हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  5. फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।

SBI Probationary Officers PO Recruitment 2025 Important Links