स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

SBI Clerk Recruitment: एसबीआई बैंक ने क्लर्क की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

SBI Clerk Recruitment: एसबीआई बैंक ने क्लर्क की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

SBI Clerk Recruitment: एसबीआई बैंक ने क्लर्क की  भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

एसबीआई बैंक ने क्लर्क के पद पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए पुरुष और महिला दोनों ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 7 दिसंबर 2024 से 27 दिसंबर 2024 तक किया जा सकता है।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के पद पर भर्ती। SBI जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट और सेल्स) के 50 पदों पर भर्ती करेगा। यह भर्ती लद्दाख सहित लेह और कारगिल घाटी (चंडीगढ़ सर्कल) के लिए आयोजित की जा रही है।

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और भूतपूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निःशुल्क है

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती के लिए आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु 28 वर्ष
  • आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 के अनुसार की जाएगी

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
  • स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 31 दिसंबर, 2024 तक उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

एसबीआई बैंक क्लर्क भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा
  • भाषा प्रवीणता परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल

प्रारंभिक परीक्षा जनवरी माह में आयोजित की जाएगी जिसमें अंग्रेजी के 30 प्रश्न, संख्यात्मक योग्यता के 35 प्रश्न और रीजनिंग के 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और निगेटिव मार्किंग एक चौथाई रखी गई है, इसके लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा।

इसके बाद मुख्य परीक्षा फरवरी माह में आयोजित की जाएगी जिसमें सामान्य और वित्तीय जागरूकता के 50 प्रश्न, सामान्य अंग्रेजी के 40 प्रश्न, मात्रात्मक योग्यता के 50 प्रश्न, रीजनिंग और कंप्यूटर के 60 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें भी प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और निगेटिव मार्किंग एक चौथाई होगी। इस पेपर के लिए 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा। इस भर्ती में दोनों पेपर सीबीटी मोड में आयोजित किए जाएंगे।

आवेदन करने की प्रक्रिया

  •  सबसे पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
  • इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट खोलनी होगी।
  • फिर उम्मीदवार को ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार को आवेदन पत्र में पूछी गई सभी जानकारी ध्यान से और सही-सही भरनी होगी।
  • फिर आपको अपने जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
  • आवेदन पत्र को पूरी तरह से भरने के बाद अंत में उसे सबमिट करना होगा।
  • अंत में आपको आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर उसे सुरक्षित रख लेना होगा।

Important Links

आवेदन पत्र भरने की तिथि: 07 दिसंबर 2024

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 दिसंबर 2024

आधिकारिक अधिसूचना: डाउनलोड करें 

ऑनलाइन आवेदन: यहां से देखें