स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

RVUNL Technician Recruitment 2025 - 2163 पदों पर भर्ती

RVUNL Technician Recruitment 2025: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने Technician-III के 2163 पदों पर भर्ती निकाली। आवेदन 10 सितम्बर 2025 स...

RVUNL Technician Recruitment 2025 - 2163 पदों पर भर्ती

आवेदन शुरू: 10 सितंबर 2025 (10:00 बजे) | अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2025 (17:00)

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने Technician-III के कुल 2163 पद पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती अलग-अलग विद्युत वितरण/उत्पादन इकाइयों में होगी। नीचे पूरा विवरण, योग्यता, शुल्क, आयु और आवेदन प्रक्रिया दी गयी है — इसे ध्यान से पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर दें।

RVUNL Technician Recruitment 2025

Organization Rajasthan Rajya Vidyut Utpadan Nigam Limited (RVUNL)
Post Name Technician-III
Advt. No. RVUN/Recruitment/03
Vacancies 2163 Posts
Pay Scale Level-2
Job Location Rajasthan
Mode of Apply Online
Last Date 25 September 2025
Official Website energy.rajasthan.gov.in

पदों का विवरण (Vacancy Details)

  • राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (नॉन-टीएसपी): 150
  • राजस्थान विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (नॉन-टीएसपी): 603
  • अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (नॉन-टीएसपी): 310
  • जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (नॉन-टीएसपी): 901
  • अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (टीएसपी): 188
  • जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (टीएसपी): 11

आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • सामान्य (General): ₹1000
  • OBC / MBC / EWS / SC / ST / दिव्यांग / सहरिया: ₹500
  • शुल्क केवल ऑनलाइन तरीके से जमा करना होगा।

आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम: 18 वर्ष | अधिकतम: 28 वर्ष (आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी)। आरक्षित वर्गों को नियम अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

आवेदक के पास संबंधित ट्रेड/फील्ड में ITI डिप्लोमा होना आवश्यक है। कुछ पदों के लिये संबंधित डिप्लोमा या डिग्री भी मान्य हो सकती है — विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  1. लिखित परीक्षा
  2. दस्तावेज सत्यापन
  3. मेडिकल जांच
  4. फाइनल मेरिट सूची जारी

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (How to Apply)

  1. आधिकारिक वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. Recruitment/Notifications सेक्शन में RVUNL Technician Recruitment 2025 लिंक खोजें।
  3. नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सभी निर्देश पढ़ें।
  4. Apply Online पर क्लिक करें और फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही भरें।
  5. आवश्यक दस्तावेज (शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आईडी, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर) अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
  7. सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
नोट: पहले से जो उम्मीदवार 21 फ़रवरी — 20 मार्च 2025 के बीच आवेदन कर चुके हैं, उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। यह रिक्रूटमेंट रिओपन किया गया है क्यूँकि पद बढ़ाये गए हैं।

महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)

  • आवेदन शुरू: 10 सितंबर 2025 (सुबह 10:00)
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 25 सितंबर 2025 (शाम 17:00)

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फिर से आवेदन करना होगा?

नहीं। जिन्होंने पहले (21 फरवरी – 20 मार्च 2025) आवेदन किया था, उन्हें फिर से आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

आवेदन शुल्क कैसे जमा करना होगा?

आवेदन शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा करना होगा (नेट बैंकिंग/क्रेडिट/डेबिट/UPI आदि)।

आयु की गणना किस तारीख के आधार पर होगी?

आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।