WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

RSSB Exam Calendar 2026 Out, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा कैलेंडर जारी

RSSB Exam Calendar 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का एग्जाम कैलेंडर 13 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी इस एग्जाम कैलेंडर में फिलहाल 3 प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तिथि घोषित की गई है जबकि अन्य भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथि भी जल्द जारी की जाएगी। जो अभ्यर्थी राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्तियों की तैयारी कर रहे हैं वे अब अपनी परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।

RSSB Exam Calendar 2026 Overview

Board Rajasthan Staff Selection Board (RSSB)
Calendar Type Revised Exam Calendar 2026
Coverage Various Recruitment Exams
Include Exam Dates & Schedule
Release Date 13 May 2026
Official Website rsmssb.rajasthan.gov.in

RSSB Exam Calendar 2026 Latest News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने भर्ती परीक्षाओं का नया एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी इस परीक्षा कैलेंडर में फिलहाल वनपाल, लिपिक ग्रेड सेकंड एवं कनिष्ठ सहायक और पर्यवेक्षक महिला भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित की गई है। अन्य भर्तियों की परीक्षा तिथि भी जल्द जारी की जाएगी।

राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। इसके बाद राजस्थान एलडीसी एवं जूनियर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित होगी जबकि पर्यवेक्षक महिला भर्ती परीक्षा 24 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

RSSB Exam Calendar 2026 Exam Date

क्र.सं. परीक्षा का नाम CET / Non CET परीक्षा तिथि
1. वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा 2026 CET (Senior Secondary) 28 June 2026 (Sunday)
2. लिपिक ग्रेड-II / कनिष्ठ सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2025 CET (Senior Secondary) 5 July 2026 (Sunday)
3. पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा 2026 CET (Graduation) 24 July 2026 (Friday)

वनपाल, एलडीसी एवं पर्यवेक्षक महिला भर्ती परीक्षा विवरण

राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा का आयोजन 269 पदों के लिए 28 जून 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती के लिए कुल 341105 अभ्यर्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा है।

राजस्थान एलडीसी एवं कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा 10644 पदों के लिए आयोजित की जाएगी जिसके लिए लगभग 592818 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा 5 जुलाई 2026 को आयोजित होगी।

पर्यवेक्षक महिला भर्ती परीक्षा 72 पदों के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 24 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

How to Check RSSB Exam Calendar 2026

सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद न्यूज एवं नोटिफिकेशन सेक्शन में जाना है। फिर RSSB Exam Calendar 2026 के लिंक पर क्लिक करना है। इसके बाद परीक्षा कैलेंडर आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा। अब अभ्यर्थी अपनी भर्ती परीक्षा के अनुसार परीक्षा तिथि चेक कर सकते हैं।

RSSB Exam Calendar 2026 Important Links

RSSB Exam Calendar 13 May 2026 Click Here
RSSB Exam Calendar 5 January 2026 Click Here
Official Website rssb.rajasthan.gov.in
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Note: This information is sourced from public government resources. Please verify all details directly from official government portals for accuracy before making any decisions.