स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

RSMSSB सूचना सहायक भर्ती 2023: अंतिम चयन सूची जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने सूचना सहायक भर्ती 2023 की अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। यहाँ देखें पूरी सूची और कटऑफ

RSMSSB सूचना सहायक भर्ती 2023: अंतिम चयन सूची जारी

RSMSSB सूचना सहायक भर्ती 2023: अंतिम चयन सूची जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने सूचना सहायक (Informatics Assistant) भर्ती 2023 का अंतिम परिणाम और चयन सूची 14 जुलाई 2025 को जारी कर दी है। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 3415 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 3062 पद सामान्य क्षेत्र के और 353 पद TSP क्षेत्र के थे।

परीक्षा विवरण:

  • लिखित परीक्षा तिथि: 21 जनवरी 2024
  • परिणाम तिथि: 20 सितंबर 2024
  • दस्तावेज सत्यापन एवं पात्रता की जांच के बाद अंतिम सूची जारी

अंतिम चयन सूची:

राजस्थान सूचना सहायक भर्ती 2023 की अंतिम सूची में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर आधिकारिक नोटिफिकेशन में जारी किए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चयन सूची PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स:

श्रेणी कटऑफ (गैर-TSP) कटऑफ (TSP)
GEN 76.92 (GEN), 75.77 (FEM) 69.96 (GEN), 66.43 (FEM)
OBC 76.22 (GEN), 74.41 (FEM) —
SC 69.93 (GEN), 64.33 (FEM) 66.43 (GEN), 63.63 (FEM)
ST 65.73 (GEN), 56.64 (FEM) 46.85 (GEN), 37.06 (FEM)
MBC 69.70 (GEN), 58.74 (FEM) —
विकलांग LD/CP: 51.74, BLV: 40.69 LD/CP: 53.14, BLV: 45.45

 चयन सूची कैसे देखें?

  1. RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. “Result” सेक्शन में जाएं
  3. “सूचना सहायक भर्ती 2023 Final Result” लिंक पर क्लिक करें
  4. PDF में अपना रोल नंबर खोजें