स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

RSCIT Result 2024: RSCIT परीक्षा 4 अगस्त और 18 अगस्त का रिजल्ट, यहां से देखे

RSCIT Result 2024: RSCIT परीक्षा 4 अगस्त और 18 अगस्त का रिजल्ट यहां से देखे, Check VMOU RSCIT Result 2024 Name Wise

RSCIT Result 2024: RSCIT परीक्षा 4 अगस्त और 18 अगस्त का रिजल्ट, यहां से देखे

RSCIT परीक्षा वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) कोटा द्वारा आयोजित की गई थी। RSCIT का पूरा नाम राजस्थान स्टेट सर्टिफिकेट इन इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी है। RSCIT परीक्षा 4 और 18 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र राजस्थान RSCIT परिणाम 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि यह परिणाम सितंबर के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है।

RSCIT परीक्षा के पेपर में कुल 35 प्रश्न पूछे जाते हैं। प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होता है। RSCIT परीक्षा में कोई निगेटिव मार्किंग नहीं है। RSCIT परीक्षा में 70 में से कम से कम 28 अंक लाना जरूरी है, यानी अभ्यर्थी को परीक्षा पास करने के लिए 35 में से 14 प्रश्नों के सही उत्तर देने होंगे, जबकि RSCIT प्रैक्टिकल परीक्षा कुल 30 अंकों की होती है, जिसमें से 12 अंक लाने जरूरी हैं। इस प्रकार, अभ्यर्थी को परीक्षा में कुल 100 अंकों में से कम से कम 40 अंक लाने पर उत्तीर्ण माना जाता है।

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया

  • सबसे पहले VMOU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर, व्यू रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवार अपना जिला चुनें और सर्च बाय नेम एंड डेट ऑफ बर्थ के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना “DOB और नाम” दर्ज करें और व्यू के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपका RS-CIT रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

RSCIT Result Check

RSCIT का रिजल्ट यहां से देखें