RRB ALP Stage II Exam Result 2025: सभी ज़ोन के लिए CBT-2 के बाद चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
RRB ALP CBT-2 Result 2025 घोषित हो चुका है। जानें Aptitude Test की तिथि, पात्रता, Vision Certificate सहित पूरी जानकारी सभी RRB ज़ोन के लिए।
RRB ALP CBT-2 Result 2025 और Aptitude Test की जानकारी (सभी ज़ोन)
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 01/2024 के अंतर्गत आयोजित सहायक लोको पायलट (ALP) भर्ती परीक्षा के द्वितीय चरण (CBT-2) का परिणाम जारी कर दिया है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब Aptitude Test (CBAT) में सम्मिलित होना होगा, जो 15 जुलाई 2025 को देशभर के सभी RRB ज़ोन में दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। Aptitude Test में चयन उन उम्मीदवारों को किया गया है जिन्होंने CBT-2 में Part B में न्यूनतम 35% अंक प्राप्त किए हैं और Part A में उनकी मेरिट संबंधित आरक्षण श्रेणी के अनुसार योग्य पाई गई है। उम्मीदवारों की सूची RRB की ज़ोन वाइज वेबसाइट्स पर उपलब्ध करा दी गई है, जहाँ से वे अपना रोल नंबर, परीक्षा शहर और कॉल लेटर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको सभी RRB जोनों की PDF, Cutoff, Aptitude Test की प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज़ों की जानकारी विस्तार से देने जा रहे हैं।
Govindgarh Education Desk pichle kai varshon se Rajasthan (RPSC, RSSB) aur Central Government (SSC, Railway, Banking) ki Sarkari Naukriyon, Exam Notifications, aur Sarkari Yojanao ki satik aur official notification par aadharit jankari chhatron tak pahuncha raha hai.