स्वतंत्र हिंदी जानकारी पोर्टल
Govindgarh.comसरल हिंदी अपडेट्स Student Tools

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025: राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025

RPSC ने सब इंस्पेक्टर एवं प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आवेदन 10 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक किए जा सकते हैं।

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025: राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 - राजस्थान सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Sub Inspector एवं Platoon Commander के कुल 1015 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह नोटिफिकेशन 17 जुलाई 2025 को आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त से 8 सितंबर 2025 तक चलेगी।

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 Overview

भर्ती संस्था राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
पद का नाम Sub Inspector / Platoon Commander
कुल पद 1015
विज्ञापन संख्या 05/Exam/SI-PC/RPSC/EP-1/2025-26
वेतनमान Pay Matrix Level-11 (Grade Pay ₹4200)
स्थान राजस्थान
आवेदन मोड ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 17 जुलाई 2025
  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 10 अगस्त 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 8 सितंबर 2025 (रात्रि 12:00 बजे तक)
  • फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 8 सितंबर 2025
  • परीक्षा तिथि: शीघ्र सूचित की जाएगी

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 रिक्ति विवरण

  • उप निरीक्षक (एपी): 896
  • उप निरीक्षक (एपी) सहरिया: 4
  • उप निरीक्षक (एपी) अनुसूचित क्षेत्र: 25
  • उप निरीक्षक (आईबी): 26
  • प्लाटून कमांडर (आरएसी): 64

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

  • सामान्य / अन्य राज्य: ₹600
  • ओबीसी / ईडब्ल्यूएस / एससी / एसटी / सहरिया: ₹400
  • दिव्यांगजन: ₹400
  • पूर्व में वन टाइम रजिस्ट्रेशन कर चुके अभ्यर्थियों को शुल्क नहीं देना होगा।

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 आयु सीमा

आवेदकों की आयु 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी। साथ ही सभी को 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट भी दी जाएगी।

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता

आवेदक को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या समकक्ष डिग्री होना अनिवार्य है।

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • साक्षात्कार
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • चिकित्सा परीक्षण

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 परीक्षा पैटर्न

पेपर अंक समय
सामान्य हिंदी 200 2 घंटे
सामान्य ज्ञान व सामान्य विज्ञान 200 2 घंटे
  • ऑब्जेक्टिव प्रकार के प्रश्न होंगे।
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक कटेंगे।
  • प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 36% और कुल 40% अंक अनिवार्य।
  • SC/ST को 5 अंकों की छूट।

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

100 अंकों की होगी, जिसमें 50% या अधिक अंक लाने वाले अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए पात्र होंगे। साक्षात्कार में 50 अंक होंगे। फाइनल मेरिट 400 (लिखित) + 100 (PET) + 50 (Interview) = कुल 550 अंकों पर आधारित होगी।

RPSC Sub Inspector Recruitment 2025 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. RPSC की वेबसाइट पर जाएं।
  2. न्यूज़ & इवेंट्स सेक्शन में जाकर Sub Inspector भर्ती नोटिफिकेशन देखें।
  3. एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करें।
  4. Recruitment Portal में जाकर Apply Now पर क्लिक करें।
  5. आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें और डॉक्युमेंट्स अपलोड करें।
  6. शुल्क भुगतान करें और फॉर्म को सबमिट करें।
  7. फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।